• Technology
  • Republic Day 26 January: घर बैठे अपने मोबाइल पर लाइव देखें परेड, जानें समय और सब कुछ

    Republic Day 26 January Parade Live: भारत में 26 जनवरी, 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक परेड का आयोजन किया जाता है। इसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Republic Day 26 January Parade Live: भारत में 26 जनवरी, 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक परेड का आयोजन किया जाता है। इसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन किया जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। इसके बाद भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस पर होने वाली भव्य परेड को हजारों लोग देखने आते हैं। इतना ही नहीं, परेड का सीधा प्रसारण टीवी और यूट्यूब पर किया जाता है। कई लोग विभिन्न कारणों से परेड देखने नहीं जा पाते हैं। ऐसे लोग घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर लाइव परेड देख सकते हैं। आइये, परेड का समय आदि जानते हैं।

    कहां लाइव देख पाएंगे परेड?

    बता दें कि गणतंत्र दिवस 2026 परेड का आयोजन 26 जनवरी (सोमवार) को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा। परेड सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। सुरक्षा जांच और प्रवेश नियमों के कारण, परेड में शामिल होने वाले दर्शकों को जल्दी पहुंचने की सलाह दी जाती है। गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण कई प्लेटफार्मों पर किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। परेड को टेलीविजन पर दूरदर्शन (DD National) पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल, ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल, पीआईबी और MyGov के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। बड़े समाचार चैनल भी परेड का लाइव कवरेज करेंगे। इससे दर्शक घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल फोन या लैपटॉप पर परेड देख पाएंगे। हालांकि, मोबाइल पर लाइव देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी।

    ऑनलाइन हुई थी टिकटों की बिक्री

    गणतंत्र दिवस 2026 परेड के लिए टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से 14 जनवरी तक की गई थी। ऑनलाइन बुकिंग ‘आमंत्रण’ पोर्टल के जरिए की गई थी।परेड में शामिल होने वाले नागरिकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और समय से पहले स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। जो लोग घर से देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक प्रसारण चैनलों पर देख सकते हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर 26 जनवरी को अपनी ट्रेन सेवाएं जल्दी शुरू करने की घोषणा की है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है जो परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।