उन्होंने अपने पिता की पाकिस्तान वायु सेना में भूमिका के बार-बार जिक्र करने पर भी बात की। संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दोषी ठहराना उनके पिता के कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराने के बराबर होगा, और फिर उन्होंने राउत के हारमोनियम बजाने के स्किल की तारीफ की।
RSS पर कांग्रेस का निशाना
ये कमेंट तब आया जब कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में दो दिवसीय आरएसएस शताब्दी समारोह के दौरान भागवत और अदनान सामी साथ में खाने को लेकर आरएसएस को निशाना बनाया।
कांग्रेस ने अदनान सामी पर लगाया आरोप
कांग्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि अदनान सामी के पिता ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की थी और इस बातचीत को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया। वहीं राउत ने आरएसएस द्वारा दिए जा रहे मैसेज पर सवाल उठाया। अदनान सामी ने इससे पहले भागवत के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि आरएसएस प्रमुख ने बातचीत के दौरान कई ‘भ्रमों और गलत धारणाओं’ को दूर किया।
अदनान सामी ने की मोहन भागवत की तारीफ
रविवार (8 फरवरी) को अदनान सामी ने मोहन भागवत के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में शिल्पा शेट्टी और रूपाली गांगुली भी नजर आ रही हैं। सिंगर की एक तस्वीर में फिल्म निर्माता आर.एस. तौरानी भी दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ ‘लिफ्ट करा दे’ गाने के गायक ने लिखा, ‘आरएसएस के महान सरसंघचालक श्री मोहन भगवत जी के साथ एक अविस्मरणीय दोपहर बिताई।’
कौन हैं अदनान सामी?
अदनान सामी के बारे में बात करें, तो उनका जन्म 15 अगस्त, 1971 को हुआ था। उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है और वे पियानो पर संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले पहले संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। अदनान सामी के सबसे फेमस गानों में ‘लिफ्ट करा दे’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘भीगी भीगी रातों में’, ‘तेरा चेहरा’ और ‘भर दो झोली मेरी’ शामिल हैं।














