अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में बताया है कि भारतीय गोवा के मुकाबले थाईलैंड और वियतनाम को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। इससे भारतीय रुपया थाईलैंड की करेंसी बहत के मुकाबले 10 फीसदी गिर गया है। इससे थाईलैंड जाना महंगा हो गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में इस पर कुछ मजे भी लिए। थाईलैंड की करेंसी महंगी होने और रुपये में गिरावट को लेकर उन्होंने लिखा- और करो थाईलैंड वियतनाम।
चांद पर 10 साल में बन जाएगी इंसानों की बस्ती! मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया प्लान, कितना आएगा खर्च?
क्या लिखा है पोस्ट में?
अक्षत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘पिछले साल हम भारतीय गोवा के मुकाबले थाईलैंड और वियतनाम को ज्यादा अहमियत दे रहे थे। पिछले एक साल में भारतीय करेंसी INR थाई बहत के मुकाबले 10% गिर गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो भारतीयों के लिए थाईलैंड 10% महंगा हो गया है। यह तो सिर्फ आधिकारिक आंकड़ा है। अनौपचारिक आंकड़े तो और भी ज्यादा चिंताजनक हैं।’
बताया अपना अनुभव
अक्षत ने पोस्ट में रुपया और बहत को लेकर अपना अनुभव भी बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘अभी मैं थाईलैंड में हूं: अगर आप अपने INR को थाई बहत में बदलने की कोशिश करेंगे, तो विनिमय दर (एक्सचेंज रेट) गूगल पर दिखाई गई दर से अलग होगी। INR यानी भारतीय रुपये में भारी ‘स्लिपेज’ दर है। इससे आसानी से 2 से 3% की और बढ़ोतरी हो जाती है। और करो थाईलैंड वियतनाम।’
कितना गिरा रुपया?
अभी थाईलैंड में भारतीय एक रुपये की कीमत 0.35 थाई बहत के बराबर है। अगर आपको थाईलैंड में एक बहत की कोई चीज खरीदनी है तो इसके लिए 2.90 रुपये खर्च करने होंगे। एक साल पहले भारतीय एक रुपये की कीमत 0.39 थाई बहत के बराबर थी। यानी आपको एक बहत की कीमत वाली कोई चीज खरीदने के लिए करीब 2.60 रुपये खर्च करने पड़ते। वहीं वियतनाम की करेंसी की नाम डोंग (Dong) है। अभी एक भारतीय रुपये की वैल्यू करीब 287 डोंग के बराबर है। वहीं एक साल पहले एक रुपया 288 डोंग के बराबर था। ऐसे में इसमें बहुत अंतर नहीं आया है।














