• National
  • S-400 फायरिंग वाला भारतीय वायु सेना का पहला वीडियो, अचूक और सटीक हमले, सारे टारगेट ध्वस्त

    नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम से फाइरिंग वाला पहला आधिकारिक वीडियो जारी किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस से खरीदे गए इस मिसाइल सिस्टम ने दुश्मन के खिलाफ भारी सफलता दिलाई थी और पाकिस्तान के सीमा के काफी भीतर लगभग 300 किलो मीटर दूर तक जाकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम से फाइरिंग वाला पहला आधिकारिक वीडियो जारी किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस से खरीदे गए इस मिसाइल सिस्टम ने दुश्मन के खिलाफ भारी सफलता दिलाई थी और पाकिस्तान के सीमा के काफी भीतर लगभग 300 किलो मीटर दूर तक जाकर पाकिस्तानी एयर फोर्स के विमान को मार गिराया था।

    भारतीय वायु सेना ने जो वीडियो जारी किया है,वह ‘वायुशक्ति2026 युद्धाभ्यास’ के फुल ड्रेस रिहर्सल का है, जो बुधवार को राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण में हुआ है। शुक्रवार (27 फरवरी,2026) को यह ‘वायुशक्ति2026 युद्धाभ्यास’ होने वाला है।

    एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने दिखाई तबाही

    वीडियो में भारतीय वायु सेना ने कहा है कि ‘दुश्मन पहुंच से बाहर हो सकता है, लेकिन नजरों से कभी भी ओझल नहीं होता।…असाधारण से निपटना हमारा रुटीन है।’ वीडियो में रडार अपनी ओर आते एक जेट को टारगेट पर लेता है और एयर डिफेंस सिस्टम को फॉरन ऐक्टिवेट कर देता है।

    ‘सभी टारगेट असरदार तरीके से ध्वस्त किए गए’

    भारतीय वायु सेना ने अपनी तैयारी को ‘अचूक,अभेद्य और सटीक’ बताया है। ‘भारतीय वायु सेना ने पोखरण में ‘वायुशक्ति26′ के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हर तरह के ऑपरेशनल पैरामीटर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया, सभी टारगेट असरदार तरीके से ध्वस्त किए गए।’

    ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में मचाई थी तबाही

    पिछले साल अक्टूबर में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र सेना ने कम से कम एक दर्जन पाकिस्तानी विमानों को ध्वस्त किया। उनके अनुसार, ‘हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि एक तो लॉन्ग-रेंज में करीब 300 किलो मीटर दूर गिराया गया। हमारा सिस्टम हमसे कहता है कि यह पाकिस्तानी एयर फोर्स का सिग्नल इंटेलिजेंस विमान था, साथ में एफ-16 और जे-17 (चाइनीज) क्लास के पांच हाई-टेक फाइटर जेट भी थे।’

    एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पलट दी बाजी

    पाकिस्तान के खिलाफ ये हमले रूसी एस-400 एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम से ही किए गए। इसके बारे में एयर फोर्स चीफ ने कहा था, ‘लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल, जो कि हमने हाल ही में खरीदे और संचालन में लाए हैं। इसने फिर से उनकी बाजी पलट दी है। हम उनके क्षेत्र के काफी अंदर तक देख सकते हैं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।