• Religion
  • Sakat Chauth 2026 Upay: सकट चौथ पर करें ये महा उपाय उपाय, गणेश जी की कृपा से धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी

    Sakat Chauth 2026 Upay: हिंदू धर्म में सकट चौथ को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत रिद्धि और सिद्धि के दाता भगवान गणेश को समर्पित होता है। माघ मास में पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस व्रत को संकटों से मुक्ति, आर्थिक स्थिरता और संतान की लंबी उम्र के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Sakat Chauth 2026 Upay: हिंदू धर्म में सकट चौथ को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत रिद्धि और सिद्धि के दाता भगवान गणेश को समर्पित होता है। माघ मास में पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस व्रत को संकटों से मुक्ति, आर्थिक स्थिरता और संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन गणेश जी के साथ सकट माता की आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सकट चौथ के दिन कुछ खास उपाय करने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 जनवरी 2026, को सुबह 8 बजकर 2 मिनट से अगले दिन 7 जनवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ पर विधि-विधान से पूजा करने और कुछ विशेष उपाय अपनाने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

    सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम

    • सकट चौथ के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत या शुभ अवसर पर काले रंग को वर्जित माना गया है।
    • सकट चौथ पर चंद्र देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दौरान जल में चावल और दूध मिलाकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि अर्घ्य का जल आपके पैरों पर न गिरे। इसे अशुभ माना जाता है।
    • इसके अलावा सकट चौथ की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करना चाहिए।

    सकट चौथ पर करें ये महा उपाय उपाय

    • सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखकर विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।
    • सकट चौथ की पूजा करते समय लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर श्रीयंत्र स्थापित कर लें। इसके बाद उसके बीच में एक सुपारी रख दें। पूजा के बाद श्रीयंत्र और सुपारी को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
    • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में लाल चंदन, पुष्प, कुश और अक्षत मिलाएं। इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।