• Entertainment
  • Salim Khan Health Update: सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ, डॉक्‍टर ने बताया- ICU में चल रहा इलाज

    बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्टराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आईं तो फैंस घबरा गए। सलमान एंड फैमिली तुरंत ही सलीम खान को लेकर लीलावती अस्पताल पहुंची थी। कहा जा रहा था कि वह ICU में भर्ती हैं। हालांकि, सलीम खान के तबीयत को लेकर परिवार की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्टराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आईं तो फैंस घबरा गए। सलमान एंड फैमिली तुरंत ही सलीम खान को लेकर लीलावती अस्पताल पहुंची थी। कहा जा रहा था कि वह ICU में भर्ती हैं। हालांकि, सलीम खान के तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर परिवार से जुड़ी करीबी सूत्रों ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। लीलावती अस्पताल से एक डॉक्टर ने हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्स’से बातचीत में कन्फर्म किया कि सलीम खान अभी ICU में भर्ती हैं, पर और जानकारी नहीं दी।

    सलमान के दोस्त ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

    वहीं, ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के एक करीबी दोस्त ने बताया, ‘सलीम साहब की हालत सीरियस है। हम सभी चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक होकर वापस घर लौट आएं।’ इससे पहले सलमान के दोस्त ने बताया था कि सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सलमान और परिवार के लोग तुरंत ही उन्हें लेकर अस्पताल भागे। हालांकि, अभी वह पहले से काफी ठीक हैं।

    17 फरवरी की सुबह ICU में हुए भर्ती, सलमान समेत पूरा परिवार मिलने पहुंचा

    17 फरवरी को दोपहर में सलीम खान के लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। तुरंत ही सलमान समेत परिवार के तमाम लोग सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचने लगे थे। सलमान के बहनोई आयुष शर्मा, बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल में नजर आए। सलीम खान के टेस्ट और चेकअप होने के कुछ घंटे बाद ही सलमान और आयुष अस्पताल से बाहर निकलते दिखे। उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे।

    हेलन भी पति सलीम खान से मिलने पहुंचीं

    सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं और दुखी नजर आईं। ‘पीटीआई’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभी उनकी मेडिकल जांच चल रही है और हालत में सुधार बताया जा रहा है।

    सलीम खान का करियर

    सलीम खान ने दो महीने पहले ही अपना 90वां बर्थडे मनाया था। वह 24 नवंबर 2025 को 90 साल के हुए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। दर्जनभर फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद भी सलीम खान को खास सफलता नहीं मिली, जिसके बाद वह राइटिंग की ओर मुड़ गए। सलीम खान स्क्रिप्टराइटर बन गए और जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई हिट फिल्मों की कहानी और डायलॉग लिखे, जिनमें ‘सीता और गीता’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।