Samsung Galaxy S26 Ultra ऑफिशियल प्रोमो लीक
Samsung Galaxy S26 Ultra का ऑफिशियल प्रोमो लीक हुआ है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे पता चलता है कि Galaxy S26 Ultra में 31 घंटे तक की बैटरी लाइफ हो सकती है। कहा जाता है कि फोन में पहले की तरह 5 हजार mAh की बैटरी दी जाएगी।
लीक में यह भी पता चला है कि ‘गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा’ स्मार्टफोन 30 मिनट में 75 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। ऐसा पता चला है कि यह स्मार्टफोन 60 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। पिछले साल आए मॉडल में 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था।
Samsung Galaxy S26 Ultra कैमरा में भी बड़ा बदलाव नहीं?
क्या Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरा में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा? लीक हुए स्पेक्स तो यही इशारा करते हैं। जानकारी के अनुसार, फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। साथ ही 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का एक और टेलीफोटो कैमरा व 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जाएगा। कुछ यही कैमरा सेटअप पिछले मॉडल में भी दिया गया था।
Samsung Galaxy S26 Ultra प्री-ऑर्डर कब से होंगे शुरू
रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra के प्री-ऑर्डर्स 25 फरवरी की रात साढ़े 11 बजे से एमेजॉन पर शुरू हो जाएंगे। यही वह समय से जब इस सीरीज का लॉन्च ग्लोबली शुरू किया जाएगा। सीरीज के अन्य मॉडलों- Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के प्री-ऑर्डर भी 25 फरवरी से शुरू हाे जाएंगे।













