• Technology
  • Samsung Galaxy Unpacked: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, 999 रुपये में प्री-रिसर्व कराने पर Free चार्जर

    Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 Date and Time: लंबे इंतजार के बाद Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 की तारीख आ गई है। इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इसमें सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 लॉन्च करेगी। इवेंट का आयोजन 25 फरवरी, 2026 को सैन फ्रांसिस्को में किया जाएगा। इसकी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 Date and Time: लंबे इंतजार के बाद Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 की तारीख आ गई है। इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इसमें सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 लॉन्च करेगी। इवेंट का आयोजन 25 फरवरी, 2026 को सैन फ्रांसिस्को में किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। इवेंट को सैमसंग के न्यूजरूम, ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख पाएंगे। इवेंट मेंं Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra के साथ-साथ और भी कई प्रोडक्ट से पर्दा उठाया जाएगा। खास बात तो यह कि सीरीज के लिए प्री-रिसर्व बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक मात्र 999 रुपये देकर फोन प्री-रिसर्व कर सकते हैं और प्री-रिसर्व करने वालों ग्राहकों को कई रिवॉर्ड मिलेंगे, जिसमें एक फ्री 60W का चार्जर शामिल है।

    भारत में रात 11:30 बजे शुरू होगा इवेंट

    Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में 25 फरवरी को होगा। इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे PT, दोपहर 1 बजे EST, शाम 6 बजे GMT, शाम 7 बजे CET और रात 11:30 बजे IST (भारतीय समयानुसार) पर होगा।

    शुरू हो गई प्री-रिसर्व बुकिंग

    बता दें कि इस इवेंट में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया जाएंगे। इन तीनों के लिए प्री-रिसर्व बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट पर जाकर 999 रुपये में फोन प्री-रिसर्व कर सकते हैं।

    फ्री मिल रहा चार्जर

    X पर किए गए कई पोस्ट में बताया गया है कि प्री-रिसर्व करने वाले ग्राहकों को कंपनी 60W का सैमसंग का चार्जर फ्री दे रही है। आमतौर पर प्रीमियम फोन को प्री-रिसर्व करने के लिए कंपनी 1999 रुपये लेती थी, लेकिन इस बार इसे कम करके 999 रुपये कर दिया गया है।

    क्या-क्या होगा लॉन्च?

    सैमसंग ने यह कन्फर्म कर दिया है कि इवेंट में Galaxy S26 Series लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, कंपनी नेक्स्ट जनरेशन वॉच और TWS भी पेश कर सकती है। टिप्स्टर Abhishek Yadav ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके फोन्स के खास फीचर्स की जानकारी दी है। उनके ट्वीट के अनुसार, Galaxy S26 में 6.3 इंच का Dynamic AMOLED 2x FHD डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल रेजलूशन 2340 x 1080 है। फोन Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर रन करेगा। इसमें Exynos 2600 (Deca-core) चिप, 12GB RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। फोन 50MP मेन, 10MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रा वाइड और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। प्लस वेरिएंट में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 4900mAH की बैटरी मिलेगी। बाकी फीचर्स बेस वेरिएंट जैसे ही होंगे।

    अल्ट्रा की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जाएगा। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा। फोन 16GB तक RAM के साथ आएगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।