• Technology
  • Samsung Unpacked Event 2026 LIVE: रात 11:30 बजे से शुरू होगा इवेंट, पहले ही जान लें फीचर्स, यहां देख पाएंगे लाइव

    Samsung Unpacked Event 2026 Live Streaming: 25 फरवरी, 2026 को सैमसंग का बड़ा इवेंट होने वाला है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026 में कंपनी Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च करेगी। सीरीज में तीन स्मार्टफोन आएंगे। इस इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के सेंसफ्रिस्को में किया जा रहा है। लेकिन इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। कंपनी के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Unpacked Event 2026 Live Streaming: 25 फरवरी, 2026 को सैमसंग का बड़ा इवेंट होने वाला है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026 में कंपनी Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च करेगी। सीरीज में तीन स्मार्टफोन आएंगे। इस इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के सेंसफ्रिस्को में किया जा रहा है। लेकिन इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। कंपनी के यूट्यूब चैनल और ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे लाइव देख पाएंगे। या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी आप सीधा लाइव इवेंट देख सकते हैं। गैलेक्सी एस26 सीरीज को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। लॉन्चिंग से पहले ही दुबई में एक यूट्यूबर ने Galaxy S26 Ultra खरीदकर इसके सभी स्पेसिफिकेशन बता दिए हैं। लीक रिपोर्ट्स में सीरीज के फोन की कीमत भी आ गई है। आइये, इवेंट के बारे में सारी जरूरी डिटेल जानते हैं।

    कहां देख पाएंगे लाइव? (Samsung Unpacked Event 2026 Live Streaming )

    सैमसंग फिजिकली इस इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के सेंसफ्रिस्को में कर रहा है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung.com, सैमसंग के न्यूजरूम और यूट्यूब चैनल पर भी होगी। भारत के समय अनुसार इसकी शुरुआत रात 11:30 बजे हो जाएगी। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

    इवेंट में लॉन्च होंगे तीन नए स्मार्टफोन

    सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 इस इववेंट में पेश की जाएगी। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus, Galaxy S26 Ultra आएंगे। अल्ट्रा स्मार्टफोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर मिलेगा। इसका मतलब है कि लोगों को अलग से प्राइवेसी टेम्पर्ड लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, Beebom की रिपोर्ट के अनुसार, सीरीज का एक और बड़ा अपग्रेड 45W फास्ट चार्जिंग होगा। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस बार Galaxy S26 में ही 25W की जगह 45w चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। seczine की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज के टॉप मॉडल यानी अल्ट्रा में कंपनी 5000mAH की बैटरी दे सकती है।

    फोन के कन्फर्म स्पेसिफिकेशन!

    कंटेंट क्रिएटर Sanju Choudhary ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके बताया है कि कंपनी ने पोस्टर के जरिए अल्ट्रा के खास स्पेसिफिकेशन कन्फर्म कर दिए हैं। ट्वीट की मानें तो सीरीज में राउंड एज के साथ प्राइवेसी डिस्प्ले, 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 50MP का तीसरा और 10MP का चौथा लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में ऑटो फोकस के साथ 12MP का कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होगा, जो 32 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करेगी। सभील स्मार्टफोन की सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च के दौरान ही पता चलेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।