उंगलियों से जानें भविष्य
1) चकोर और लंबे पौर वाली उंगलियां : सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिसकी उंगलियां चौकोर, पौर लंबे हो साथ ही बुध और शनि पर्वत उभरे हुए हों और चंद्रमा और सूर्य पर्वत दोष रहित यानी कोई कटा हुआ चिह्न आदि न हो साथ ही सूर्य और चंद्र पर्वत पर हथेली में त्रिकोण का चिह्न बना हो। ऐसा व्यक्ति ज्योतिष विषय में रुचि रखता है और ज्योतिष का अच्छा ज्ञान रखता है।
2) सभी उंगलियां अलग-अलग हो : अगर किसी व्यक्ति की सभी उंगलियों अलग-अलग हों यानी एक दूसरे से ज्यादा चिपरी हुई म हो। साथ ही बुध पर्वत उठा हुआ हो और बुध पर्वत की उंगली नुकली हों तो गुरु पर्वत की उंगली भी नुकली हों तो ऐसे व्यक्ति चीजों का पूर्वाभास कर लेता है।
3) छोटी उंगली वाले व्यक्ति : अगर किसी व्यक्ति की उंगली छोटी होती है और भाग्य रेखा गायब हो और उंगलियों से लंबी हथेली हो तो ऐसा व्यक्ति नौकरी में अपना करियर बनाते हैं।
4) सूर्य पर्वत और उंगली : अगर किसी व्यक्ति की सूर्य पर्वत वाली उंगली लंबी, सीधी और उसका पहला पोर लंबा हो। साथ ही मस्तक रेखा साफ और सीधी ऊपर की तरफ जाती हो। वहीं शनि की उंगली लंबी हो और शुक्र की उंगली नुकीली और गुरु पर्वत उठा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सभी प्रकार को सुख भोगता है और राजा के समान अपना जीवन जीता है।
5) कोमल उंगलियां : मंगल और शनि का पर्वत उठा हुआ हो और उंगलियां कोमल हो तो ऐसे व्यक्ति एक अच्छे लीडर के तौर पर काम करता है। ऐसे व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता
6) शुक्र पर्वत उठा हुआ होना : अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत उठा हुआ होता हो और उंगली और अंगूठे का आगे वाला भाव थोड़ा नुकीला हो तो ऐसा व्यक्ति अच्छा अभिनेता बन सकता है।
7) गुरु पर्वत पर तारे का चिह्न : अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर तारे का चिह्न हो तो ऐसे व्यक्ति को अच्छा धन लाभ मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा होता है।













