• Religion
  • Samudrik Shastra : छोटी उंगली वाले नौकरी में बनाते हैं अपना करियर, जानें आपकी उंगलियों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र से

    सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया गया है। हाथों की उंगलियों से लेकर शरीर के हर एक अंग का व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसकी जानकारी सामुद्रिक शास्त्र में दी गई है। सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, उंगलियों की बनावट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया गया है। हाथों की उंगलियों से लेकर शरीर के हर एक अंग का व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसकी जानकारी सामुद्रिक शास्त्र में दी गई है। सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, उंगलियों की बनावट और हाथों पर मौजूद शनि, सूर्य, शुक्र, बुध, गुरु, मंगल और चंद्रमा पर्वत की बनावट, चिह्न और उंगलियों की लंबाई, चौड़ाई की बनावट से कई महत्वपूर्ण जानकारी पता लगती हैं। आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र से उंगलियों की बनावट से जुड़ी जानकारी।

    उंगलियों से जानें भविष्य

    1) चकोर और लंबे पौर वाली उंगलियां : सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिसकी उंगलियां चौकोर, पौर लंबे हो साथ ही बुध और शनि पर्वत उभरे हुए हों और चंद्रमा और सूर्य पर्वत दोष रहित यानी कोई कटा हुआ चिह्न आदि न हो साथ ही सूर्य और चंद्र पर्वत पर हथेली में त्रिकोण का चिह्न बना हो। ऐसा व्यक्ति ज्योतिष विषय में रुचि रखता है और ज्योतिष का अच्छा ज्ञान रखता है।

    2) सभी उंगलियां अलग-अलग हो :
    अगर किसी व्यक्ति की सभी उंगलियों अलग-अलग हों यानी एक दूसरे से ज्यादा चिपरी हुई म हो। साथ ही बुध पर्वत उठा हुआ हो और बुध पर्वत की उंगली नुकली हों तो गुरु पर्वत की उंगली भी नुकली हों तो ऐसे व्यक्ति चीजों का पूर्वाभास कर लेता है।

    3) छोटी उंगली वाले व्यक्ति : अगर किसी व्यक्ति की उंगली छोटी होती है और भाग्य रेखा गायब हो और उंगलियों से लंबी हथेली हो तो ऐसा व्यक्ति नौकरी में अपना करियर बनाते हैं।

    4) सूर्य पर्वत और उंगली : अगर किसी व्यक्ति की सूर्य पर्वत वाली उंगली लंबी, सीधी और उसका पहला पोर लंबा हो। साथ ही मस्तक रेखा साफ और सीधी ऊपर की तरफ जाती हो। वहीं शनि की उंगली लंबी हो और शुक्र की उंगली नुकीली और गुरु पर्वत उठा हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सभी प्रकार को सुख भोगता है और राजा के समान अपना जीवन जीता है।

    5) कोमल उंगलियां : मंगल और शनि का पर्वत उठा हुआ हो और उंगलियां कोमल हो तो ऐसे व्यक्ति एक अच्छे लीडर के तौर पर काम करता है। ऐसे व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता

    6) शुक्र पर्वत उठा हुआ होना : अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत उठा हुआ होता हो और उंगली और अंगूठे का आगे वाला भाव थोड़ा नुकीला हो तो ऐसा व्यक्ति अच्छा अभिनेता बन सकता है।

    7) गुरु पर्वत पर तारे का चिह्न : अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर तारे का चिह्न हो तो ऐसे व्यक्ति को अच्छा धन लाभ मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा होता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।