• Religion
  • Shaniwar Ke Upay : शनिवार को आजमाएं ये 10 सरल उपाय, कुंडली में कमजोर शनि होंगे बलवान

    शनिवार के दिन शनिदेव को समर्पित है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव को बलवान करने के लिए कुछ सरल उपाय लाल किताब में बताए गए हैं। कुंडली में अगर शनि कमजोर होते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी के साथ साथ पारिवारिक कलह आदि का सामना करना पड़ता है। कुंडली में अगर शनि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    शनिवार के दिन शनिदेव को समर्पित है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव को बलवान करने के लिए कुछ सरल उपाय लाल किताब में बताए गए हैं। कुंडली में अगर शनि कमजोर होते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी के साथ साथ पारिवारिक कलह आदि का सामना करना पड़ता है। कुंडली में अगर शनि कमजोर होते हैं तो व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष में शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से शनि शांत होते हैं। लाल किताब में भी शनि को शांत करने के कुछ सरल उपाय बताए हैं।

    शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

    1) लाल किताब में बताया गया है शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काला नमक लें या काला सुरमा लेकर किसी सुनसान स्थान पर दबा दें।
    2) लाल किताब के अनुसार, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन मंदिर में उड़द, काली मिर्च, चना या चंदन का दान करें।

    3) लाल किताब के अनुसार, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बांसुरी में गुड़ भरकर उसे एकांत स्थान पर दबा आएं।

    4) लाल किताब के अनुसार, शनिवार के दिन 12 बादाम लेकर एक काले कपड़े में बांध लें और उसे अपने घर की दक्षिण दिशा में रख दें। ऐसा करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम होगा।

    5) लाल किताब में बताया गया है कि शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के व्रत करने चाहिए।

    6) कामकाज में सफलता पाने के लिए लाल किताब में बताया गया है कि कोई भी काम की शुरुआत करने से पहले अपने घर में एक मिट्टी का घड़ा लेकर उसमें पानी भर दें फिर अपने काम की शुरुआत करें। आपको काम में सफलता मिलने लगेगी।

    7) शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए 12 शनिवार को लगातार मछलियों को दाना खिवाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ शनि ठीक होने लगते हैं।

    8) शनिवार के दिन नारियल को चलते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को भी कम से कम 7 या 12 शनिवार करना है। लाल किताब में बताया गया है कि इस उपाय को करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है।

    9) शनिवार के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर किसी काले कुत्ते या कौए को खिलाएं । लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    10 ) कुंडली में अगर शनिदेव नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं तो लगातार 43 दिन तक शनिवार से शुरू करें और रोजाना नंगे पैर मंदिर जाएं और भगवान से हाथ जोड़कर माफी मांगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।