संगीत नाइट का लुक हुआ वायरल
शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर सोफी के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए शिखर ने कैप्शन में लिखा, ‘संगीत नाइट, ऑलमोस्ट द धवंस।’ इन तस्वीरों को अपलोड होने के एक घंटे के भीतर ही लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। फैंस इस नई जोड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
कौन हैं सोफी शाइन? गब्बर का दिल जीतने वाली मार्केटिंग जीनियस
सोफी शाइन एक सफल आयरिश प्रोफेशनल हैं। उन्होंने आयरलैंड के लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली है। वर्तमान में, वे अबू धाबी (UAE) में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में पोस्टेड हैं। पेशेवर सफलता के साथ-साथ सोफी एक नेक दिल इंसान भी हैं और वे ‘शिखर धवन फाउंडेशन’ का नेतृत्व कर रही हैं।
प्यार का दूसरा मौका, कड़वाहट के बाद मिली खुशियां
शिखर धवन के लिए यह शादी एक नई शुरुआत है। इससे पहले उनका विवाह आयशा मुखर्जी से हुआ था, जिनसे उनका एक बेटा ज़ोरावर है। साल 2023 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था। शिखर ने अतीत में अपने बेटे से न मिल पाने का दर्द भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब करीब तीन साल बाद, शिखर ने सोफी में अपना सच्चा साथी पा लिया है। दोनों की सगाई इसी साल 2 जनवरी को हुई थी।














