• Business
  • Silver Price Journey: 1 से 2 लाख होने में लगे 14 महीने, एक ही महीने में 2 से बढ़कर 3 लाख हुआ भाव, ऐसे बढ़ रही चांदी

    नई दिल्ली: चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी आई हुई है। पिछले दो कारोबारी दिनों में इसमें करीब 30 हजार रुपये की तेजी आई है। एक दिन पहले ही यानी सोमवार को इसने 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। एमसीएक्स पर मंगलवार को भी इसमें 7000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी आई हुई है। पिछले दो कारोबारी दिनों में इसमें करीब 30 हजार रुपये की तेजी आई है। एक दिन पहले ही यानी सोमवार को इसने 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। एमसीएक्स पर मंगलवार को भी इसमें 7000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत प्रति किलो 3.17 लाख रुपये से ज्यादा हो गई। इसमें तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल यानी 2025 में इसमें करीब 170% की तेजी आई। इसे दो लाख रुपये से बढ़कर तीन लाख रुपये तक पहुंचने में मात्र एक महीने का ही समय लगा।
    Gold Silver Price Today, 19 January 2026: चांदी की कीमत 3 लाख के पार, सुबह-सुबह 12000 रुपये हुई महंगी, सोना भी उछला

    1 से 2 लाख तक 14 महीने में

    चांदी की कीमत पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से बढ़ी है। इसे एक लाख से बढ़कर दो लाख रुपये तक पहुंचने में 14 महीने का समय लगा। अक्टूबर 2024 में चांदी की कीमत बढ़कर 1 लाख रुपये प्रति किलो हो गई थी। इसके बाद चांदी में जबरदस्त तेजी आती गई। कई दिन ऐसे रहे जब इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी गई। करीब 12 महीने बाद यानी दिसंबर 2025 में यह बढ़कर प्रति किलो 2 लाख रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई।

    2 से 3 लाख तक लगा सिर्फ एक महीना

    चांदी को 1 से 2 लाख रुपये तक पहुंचने में बेशक 14 महीने का समय लगा हो, लेकिन 2 लाख से 3 लाख तक पहुंचने ने इसे सिर्फ एक महीना ही लगा। एमसीएक्स पर दिसंबर 2025 में चांदी की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो हो गई थी। वहीं यह कल यानी 19 जनवरी को 3 लाख रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई। ऐसे में इसे 2 लाख से 3 लाख रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में करीब एक महीने का ही समय लगा।

    क्यों आ रही चांदी में तेजी?

    • चांदी में तेजी की सबसे बड़ा कारण वैश्विक तनाव और इसकी इंडस्ट्री में बढ़ती डिमांड है।
    • अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापारिक विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
    • बाजारों में इस बात की भी चर्चा है कि ट्रंप प्रशासन फेडरल रिजर्व के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
    • अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के कारण भी चांदी की कीमत में तेजी देखी गई।
    • चांदी का इस्तेमाल सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में होता है।
    • इसकी सप्लाई काफी कम हुई है। बढ़ती मांग और कम होती सप्लाई के कारण भी इसमें तेजी देखी गई है।

    आगे गिर सकती है कीमत

    चांदी की कीमत में आगे कुछ गिरावट आ सकती है। हाल की एक Augmont रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि व्यापारी कुछ मुनाफावसूली और 84 डॉलर प्रति औंस या 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देख सकते हैं। इसके बाद कीमतें फिर से बढ़ेंगी। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि तेजी से हो रही वृद्धि से मुनाफावसूली हो सकती है। लेकिन ज्यादातर का मानना है कि आपूर्ति की लगातार चिंताएं और बढ़ती औद्योगिक खपत के बीच कीमती धातुओं का व्यापक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।