• Sports
  • SL vs ENG Weather Report: श्रीलंका में बारिश की भेंट चढ़ेगा एक और मुकाबला? इंग्लैंड-श्रीलंका मैच का मौसम कैसा रहेगा

    कैंडी: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज इंग्लैंड की टीम मेजबान श्रीलंका से टकराएगी। हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान पल्लेकेले में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की 60 से 70 प्रतिशत संभावना है। इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में कैसा है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कैंडी: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज इंग्लैंड की टीम मेजबान श्रीलंका से टकराएगी। हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान पल्लेकेले में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की 60 से 70 प्रतिशत संभावना है।

    इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में कैसा है मौसम?

    इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच में आज बारिश का साया मंडरा रहा है। इस मैच में बार-बार बारिश हो सकती है। सबसे पहले दोपहर 1:00 से 3:00 बजे के वक्त टॉस के समय आसमान में घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 40% है, जो मैच की शुरुआत में देरी का कारण बन सकती है।

    इसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक मैच के बीच के घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 70% बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिससे मैच में लंबे समय तक खलल पड़ सकता है।

    काटे जा सकते हैं ओवर

    इसके बाद शाम 7 बजे के बाद मैच के अंतिम चरण में भी स्थिति में सुधार की उम्मीद कम है। यदि बारिश नहीं थमती है, तो ओवरों में कटौती की जा सकती है या डकवर्थ-लुईस का सहारा लेना पड़ेगा।

    मैंच रद्द हुआ तो क्या होगा?

    अगर लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी तो आईसीसी के नियमों के अनुसार दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना होगा। पल्लेकेले का ड्रेनेज सिस्टम हालांकि काफी आधुनिक है, लेकिन भारी बारिश की स्थिति में आउटफील्ड को सुखाना ग्राउंड स्टाफ के लिए बड़ी चुनौती होगी। तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिसमें नमी का स्तर काफी अधिक रहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।