• Religion
  • Somvati Amavasya 2026 Date : सोमवती अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

    अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। वहीं, सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान-दान करने से बेहद पुण्य फल प्राप्त होता है। साथ ही, शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। विवाहित


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। वहीं, सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान-दान करने से बेहद पुण्य फल प्राप्त होता है। साथ ही, शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस व्रत को विधि-विधान से करती हैं और पीपल के वृक्ष की परिक्रमा भी करती हैं। सोमवती अमावस्या पर स्नान दान करने से पितृ दोष से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें की सोमवती अमावस्या कब है, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा की विधि…

    सोमवती अमावस्या कब है?
    पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 फरवरी, सोमवार के दिन शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, अगले दिन यानी 17 फरवरी, मंगलवार को शाम के 5 बजकर 31 मिनट तक अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी। क्योंकि 16 तारीख सोमवार को सूर्यास्त से पहले अमावस्या तिथि लग रही है, ऐसे में सोमवती अमावस्या का व्रत इस दिन मान्य होगा। वहीं, अगले दिन मंगलवार को भी अमावस्या तिथि व्याप्त रहने के चलते इस दिन भौमवती अमावस्या का संयोग बनेगा। शास्त्रों के अनुसार, अगर सूर्यास्त से पूर्व एक घड़ी भी सोमवार को हो तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। ऐसे में 16 तारीख को व्रत रखना शास्त्र सम्मत होगा।

    सोमवती अमावस्या 2026 शुभ मुहूर्त
    इस बार सोमवती अमावस्या का व्रत 16 फरवरी, सोमवार को रखा जाएगा। वहीं, अमावस्या पर स्नान दान का शुभ मुहूर्त अगले दिन यानी 17 फरवरी, मंगलवार को सुबह का रहेगा। इसके अलावा, 17 तारीख को पितरों को प्रसन्न करने, उनका आशीर्वाद प्राप्त करने और पितृ दोष से जुड़े उपाय दोपहर के समय किए जा सकते हैं। सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इससे जातक को बेहद पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है।

    सोमवती अमावस्या 2026 पूजा विधि

    • अमावस्या तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाकर वहां विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
    • शिवलिंग और माता पार्वती की प्रतिमा पर 7 अथवा 11 बार विषम संख्या में कच्चा सूत लपेटें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखद बना रहता है।
    • व्रती को इस दिन सुबह स्नानादि के बाद साफ वस्त्र धारण करके पहले व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके पश्चात, एक लकड़ी की चौकी पर वस्त्र बिछाकर वहां शिवजी और मां पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
    • माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा व आरती करने के पश्चात इस दिन पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए।
    • परिक्रमा करने का साथ-साथ 108 बार धागा लपेटें और वृक्ष में शिवजी की वास मानकर दूध, जल, चंदन, अक्षत आदि से वृक्ष की पूजा करें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।