• Technology
  • Starlink: टावर की छुट्टी, सीधा सैटेलाइट से जुड़ेगा मोबाइल, स्टारलिंक 2027 तक शुरू करेगी ‘डायरेक्ट-टू-सेल’ सर्विस

    Starlink in India: स्टारलिंक अगले साल यानी 2027 में डायरेक्ट-टू-सेल सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। ग्लोबल स्तर पर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस पहुंचाने वाली कंपनी ने सबसे पहले 2024 में डायरेक्ट टू सेल सर्विस की घोषणा की थी। अब स्पेसएक्स के स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट ने बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Starlink in India: स्टारलिंक अगले साल यानी 2027 में डायरेक्ट-टू-सेल सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। ग्लोबल स्तर पर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस पहुंचाने वाली कंपनी ने सबसे पहले 2024 में डायरेक्ट टू सेल सर्विस की घोषणा की थी। अब स्पेसएक्स के स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट ने बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में कहा कि डायरेक्ट टू सेल के लिए सैटेलाइट 2027 में लॉन्च होंगे। यह स्टारशिप के साथ लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) तक जाएगा। इसका मतलब है कि लोगों को जल्द बिना नेटवर्क के सीधा सैटेलाइट सर्विस के जरिए अपने मोबाइल से बात करने की सुविधा मिलेगी।

    2027 के बीच में होगी शुरुआत

    SpaceX में स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट माइकल निकोल्स ने कहा कि कंपनी 2027 के बीच में यानी जून के आसपास स्टारशिप के साथ लॉन्चिंग की शुरुआत करेंगे। हम बहुत जल्दी सैकड़ों छोटे-छोटे सैटेलाइट्स के नेटवर्क को उसकी सही जगह पर पहुंचाकर चालू करेंगे। शुरुआत में, इसमें लगभग 1200 सैटेलाइट शामिल होंगे।

    मिलेगी जमीन जैसी कनेक्टिविटी

    निकोल्स का कहना है कि स्टारलिंक मोबाइल का उद्देश्य है कि वह सैटेलाइट सिस्टम से कनेक्ट होने पर भी जमीन जैसी कनेक्टिविटी दे पाए। बता दें कि स्टारलिंक मोबाइल को सेकंड-जेनरेशन कॉन्स्टेलेशन से चालू किया जाएगा। बता दें कि स्टारलिंक के कॉन्स्टेलेशन में 9000 से ज्यादा सैटेलाइट हैं और अभी इसमें डायरेक्ट टू सेल टेक्नोलॉजी वाले लगभग 600 सैटेलाइट शामिल हैं।

    अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि इस नई टेक्नोलॉजी से यूजर्स वॉयस कॉलिंग, SMS और डेटा सर्विस के लिए अपने फोन को सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट कर पाएंगे। यह उन इलाकों के लिए काफी उपयोगी है, जहां नेटवर्क नहीं आते हैं। आप बिना नेटवर्क के भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।