2027 के बीच में होगी शुरुआत
SpaceX में स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट माइकल निकोल्स ने कहा कि कंपनी 2027 के बीच में यानी जून के आसपास स्टारशिप के साथ लॉन्चिंग की शुरुआत करेंगे। हम बहुत जल्दी सैकड़ों छोटे-छोटे सैटेलाइट्स के नेटवर्क को उसकी सही जगह पर पहुंचाकर चालू करेंगे। शुरुआत में, इसमें लगभग 1200 सैटेलाइट शामिल होंगे।
मिलेगी जमीन जैसी कनेक्टिविटी
निकोल्स का कहना है कि स्टारलिंक मोबाइल का उद्देश्य है कि वह सैटेलाइट सिस्टम से कनेक्ट होने पर भी जमीन जैसी कनेक्टिविटी दे पाए। बता दें कि स्टारलिंक मोबाइल को सेकंड-जेनरेशन कॉन्स्टेलेशन से चालू किया जाएगा। बता दें कि स्टारलिंक के कॉन्स्टेलेशन में 9000 से ज्यादा सैटेलाइट हैं और अभी इसमें डायरेक्ट टू सेल टेक्नोलॉजी वाले लगभग 600 सैटेलाइट शामिल हैं।
अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि इस नई टेक्नोलॉजी से यूजर्स वॉयस कॉलिंग, SMS और डेटा सर्विस के लिए अपने फोन को सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट कर पाएंगे। यह उन इलाकों के लिए काफी उपयोगी है, जहां नेटवर्क नहीं आते हैं। आप बिना नेटवर्क के भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।













