सूर्य ग्रहण 2026 किस राशि में लगेगा ग्रहण ?
बता दें कि सूर्यग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है। इस समय सूर्य का गोचर कुंभ राशि में रहेगा और सूर्य के साथ राहु भी इसी राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में यह सूर्यग्रहण बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।
सूर्य ग्रहण 2026 समय और तारीख
फाल्गुन अमावस्या को लगने जा रहा साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी मंगलवार के दिन लगेगा और यह कंकण सूर्यग्रहण होगा। पंचांग की गणना के अनुसार, सूर्यग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर आरंभ होगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें कि सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। ऐसे में सूर्यग्रहण का सूतक काल भारतीय समयानुसार, मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट पर आरंभ हो जाएगा।
- सूर्य ग्रहण 2026 आरंभ – दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर (कल अवधि 4 घंटे 32 मिनट)
- पूर्ण ग्रहण – शाम में 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट पर (कुल अवधि 58 मिनट)
- ग्रहण का मध्य – शाम में 5 बजकर 42 मिनट पर।
- ग्रहण समाप्त – शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर
सूर्य ग्रहण 2026 : कहां-कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण
यह कंकण सूर्यग्रहण दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण देशों-साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, मोज़ाम्बीक, जाम्बिया, तंज़ानिया, नामिबीया, मॉरीशस आदि देशों, अन्टार्कटिका तथा दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी देशों (दक्षिण अर्जेंटीना, चिली आदि देशों) में दिखेगा। बता दें कि भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा। यानी भारत में आप इसे नहीं देखा पाएंगे। ऐसा में इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। बता दें कि जहां सूर्यग्रहण दृश्य होता है वहां पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है।
सूर्यग्रहण 2026 : इस दिन भूलकर भी न करें ये काम
1) सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों में पूजा पाठ नहीं किया जाता है। अपने घर में मंदिर के भी कपाट बंद कर देना चाहिए। आप चाहें तो मानसिक रुप से पूजन कर सकते हैं। अपने मन में आप अपने इष्टदेव का स्मरण कर सकते हैं।
2) सूर्यग्रहण के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य, जैसा शादी, पूजा, हवन, मुंडन आदि नहीं करना चाहिए।
3) सूर्यग्रहण के दौरान भोजन आदि नहीं करना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने का बाद ही स्नान करके भोजन करना चाहिए। साथ ही इस दौरान पहले से बने भोजन में तुलसी दल या दूर्वा रख देनी चाहिए। ताकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव न पड़ें।
4) सूर्यग्रहण के दौरान बीमार, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग खाना खा सकते हैं। लेकिन, उसमें तुलसी दल जरूर डाल लें।
सूर्य ग्रहण 2026 : ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम
1) सूर्यग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए इसके बाद अपने घर के गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
2) भगवान की मूर्तियों को स्नान करने के बाद फिर से स्थापित करें और तब अपने घर के मंदिर में पूजा करें।
3) सूर्यग्रहण के बाद दान पुण्य जरूर करना चाहिए।














