सूर्यग्रहण से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट
1) 17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यानी सूर्य इस समय कुंभ राशि में रहेंगे और धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर जाएंगे।
2) सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य के साथ कुंभ राशि में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। इससे पहले ऐसा योग 7 मार्च वर्ष 1989 में बना था। यानी उस समय कुंभ राशि में एक साथ ये सारे ग्रह मौजूद थे।
3) वहीं, राहु और सूर्य एक साथ कुंभ राशि में बैठकर ग्रहण योग भी बनाएंगे। जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया है।
4) सूर्यग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय अनुसार, दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लग जाएगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। बता दें कि सूर्यग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले यानी मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट पर सूतक काल आरंभ हो जाएगा।
5) सूर्यग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 32 मिनट की रहेगी। बता दें कि यह सूर्यग्रहण कंकण सूर्यग्रहण होगा। भारत के अलावा यह ग्रहण साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक,जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामिबीया, और अमेरिका के दक्षिण देशों में दिखाई देगा।
साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा
बता दें कि साल 2026 का दूसरा सूर्यग्रहण अगस्त महीने में लगेगा। 12 अगस्त 2026 को इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा जो पूर्ण सूर्यग्रहण होगा हालांकि, यह सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है।














