• Religion
  • Surya Grahan 2026 Pregnant Women Rules : सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, 3 बजकर 26 मिनट पर लगने वाला है ग्रहण

    आज साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पुर सूर्यग्रहण आरंभ हो जाएगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा।। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बता दें कि यह कंकण सूर्यग्रहण होगा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पुर सूर्यग्रहण आरंभ हो जाएगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा।। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बता दें कि यह कंकण सूर्यग्रहण होगा जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई प्रभाव भी भारत में न के बराबर ही होगा। यह ग्रहण साउथ अफ्रीका,जिंबाब्वे, नामिबीया, तंजानिया, बोत्सवाना, मॉरीशस, दक्षिण अमेरिका के देशों चिली, अर्जेंटीना में देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल ( Surya Grahan 2026 Dos and Don’t For Pregnant women)

    1) धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि, इस दौरान सूर्य से कई हानिकारक किरणें निकलती हैं जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
    2) धार्मिक मान्यता बता रही हैं कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की कढ़ाई और सिलाई आदि के काम नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से मां और बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
    3) गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण आरंभ होने के बाद अपने घर से बाहर न निकलें। जितना हो सके घर पर ही रहें। अगर घर से बाहर निकलना है तो गेरु लगाकर ही निकलें।
    4) सूर्यग्रहण के दौरान सब्जी आदि काटने के काम नहीं करने चाहिए। इस दौरान जितना हो सके धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते रहें जैसे रामायण और भागवत गीता का पाठ करें।
    5) सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए इस दौरान मानसिक रुप से बस मंत्रों का जप करें।
    इस दौरान अगर कुछ खाना है तो उसमें पहले तुलसी के पत्ते जरूर डाल दें। इसके बाद ही सेवन करें।

    ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाएं क्या करें

    1) सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाएं गंगाजल मिलाकर स्नान करें। यदि स्नान करना संभव न हो तो गंगाजल को खुद पर छिड़क लें।
    2) सूर्यग्रहण के समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाएं अपने हाथ से दान करें।
    3) सूर्यग्रहण के बाद स्नान आदि के बाद भगवान के सामने जाकर हाथ जोड़कर प्रार्थना जरूर करें।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।