सूर्यग्रहण कितने बजे से लगेंगा ?
17 फरवरी को लगने वाला सूर्यग्रहण का आरंभ 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्यग्रहण समाप्त हो जाएगा। यह सूर्यग्रहण फाल्गुन अमावस्या पर लग रहा है। यह कंकण सूर्यग्रहण होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्यग्रहण साउथ अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका तंजानिया, नाम्बीया, मारिशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, जाम्बिया, मॉरीशस, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, के देशों में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्यग्रहण अदृश्य है। इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं होगा।
सूर्यग्रहण 2026 का समय
1) सूर्यग्रहण प्रारंभ दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर
2) सूर्यग्रहण का कंकण प्रारंभ शाम में 5 बजकर 12 मिनट पर
3) सूर्यग्रहण परमग्रास शाम में 5 बजकर 43 मिनट पर
4) सूर्यग्रहण का कंकण समाप्त 6 बजकर 11 मिनट पर
5) सूर्यग्रहण समाप्त शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर
सूर्यग्रहण का सूतक काल कब शुरू होगा ?
सूर्यग्रहण का सूतक काल ग्रहण आरंभ होने से 12 घंटे पहले ही लग जाता है। ऐसे में 16 तारीख की मध्य रात्रि भारतीय समय अनुसार, 3 बजकर 26 मिनट पर ही सूतक काल आरंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान पूजा पाठ या मांगलिक कार्य आदि नहीं किए जाते हैं। बता दें कि यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा।
सूर्यग्रहण के दौरान क्या न करें ?
शास्त्रों में सूर्यग्रहण के दौरान कुछ कामों की मनाही की गई है। सूर्यग्रहण के दौरान भोजन और पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। लेकिन, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग लोग भोजन कर सकते हैं। इस दौरान अपने खाने में तुलसी के पत्ते या दूर्वा रख दें। साथ ही मन ही मन अपने इष्टदेव का ध्यान करते रहें।















