विजय हजारे में लगातार तीसरी बार बड़ी पारी खेलने में फ्लॉप हुए अभिषेक
इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में 2 मुकाबले और खेले थे। उनको अच्छा स्टार्ट भी मिला था। लेकिन, वह उनको बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर पाए। महाराष्ट्र के खिलाफ 48 तो उत्तराखंड के खिलाफ 30 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में अभिषेक का बल्ला अब तक इस विजय हजारे ट्रॉफी में खामोश रहा है।
भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं अभिषेक शर्मा
25 साल के अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भारत की टी20 टीम के लिए अब तक गजब का रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए इम्पैक्टफुल पारियां खेली हैं। इसके चलते अब उनका आगमी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। अभिषेक शर्मा से इस विश्व कप में काफी उम्मीदें होने वाली हैं।
अभिषेक शर्मा का करियर
अभिषेक शर्मा को अब तक भारतीय टीम के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही खेलने का मौका मिला है। वह अब तक वनडे और टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। अभिषेक ने भारत के लिए 33 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 188 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1115 रन बनाए हैं उनके नाम टी20आई में 2 शतक और 6 फिफ्टी हैं। शर्मा 2018 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 77 मैच अब तक खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 9 अर्धशतक के बूते 1816 रन बनाए हैं।













