भारत और श्रीलंका के इन मैदानों पर होगी भिड़ंत
भारत में मैचों की मेजबानी बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम करेंगे। वहीं, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस नवी मुंबई में होने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका जैसे बड़े मैचों के टिकट बुक माय शो या बॉक्स ऑफिस से खरीद सकते हैं।
प्रमुख वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल
2 फरवरी
- अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- अमेरिका बनाम भारत ‘ए’, डी वाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 5 बजे
- कनाडा बनाम इटली, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 7 बजे
3 फरवरी
- ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – दोपहर 1 बजे
- नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- नेपाल बनाम यूएई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 5 बजे
4 फरवरी
- स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे
- अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज़, बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो – शाम 5 बजे
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, डी वाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे
5 फरवरी
- जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो – सुबह 11 बजे
- नेपाल ऑस्ट्रेलिया बनाम कनाडा, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – दोपहर 1 बजे
- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – शाम 5 बजे
- न्यूजीलैंड बनाम अमेरिका, डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई – शाम 7 बजे
6 फरवरी
- इटली बनाम यूएई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – दोपहर 3 बजे
- भारत ‘ए’ बनाम नामीबिया, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु – शाम 5 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट की जानकारी
फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि कई महत्वपूर्ण मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा, अन्य चुनिंदा मैच भी जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होंगे। जिन क्षेत्रों में आधिकारिक ब्रॉडकास्टर नहीं हैं, वहां फैंस ICC.tv पर मुफ्त में मैच देख सकेंगे। सभी मैचों के वीडियो हाइलाइट्स आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर उपलब्ध रहेंगे।
अन्य देशों के फैंस कैसे देखें मैच
- पाकिस्तान: माईको (Myco), तमाशा और एआरवाई जैप पर लाइव।
- यूके: स्काई स्पोर्ट्स पर भारत-दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान-आयरलैंड जैसे मैच।
- उत्तरी अमेरिका: विलो (Willow) टीवी पर लाइव प्रसारण।
- न्यूजीलैंड: स्काई टीवी एनजेड पर चुनिंदा मुकाबले।













