• Sports
  • T20 विश्व कप: नीदरलैंड ने नामीबिया को रौंदा, 7 विकेट की ऐसी शानदार जीत, पॉइंट्स टेबल पर क्या असर?

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A में नीदरलैंड्स ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नामीबिया को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए जीत दर्ज की और सुपर-8 की अपनी दावेदारी को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A में नीदरलैंड्स ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नामीबिया को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए जीत दर्ज की और सुपर-8 की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान एक क्लोज फाइट देने बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने अपने दूसरे मैच में इस गलती को नहीं दोहराया है। उन्होंने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। अंक तालिका की बात करें तो नीदरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है।

    नामीबिया को रौंदकर नीदरलैंड्स की शानदार जीत

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने शुरुआत से ही नामीबिया पर शिकंजा कस दिया। नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ से नामीबियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। नीदरलैंड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए नामीबिया को एक मामूली स्कोर पर सीमित कर दिया। नामीबिया ने इस मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 156 रन बनाए हैं।

    जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और शुरुआती 6 ओवर में ही अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने 158 रन के टारगेट को सिर्फ 18 ओवर में ही चेज किया और मुश्किल पिच पर तेजी से रन बनाए, ताकि उनका नेट रनरेट अच्छा हो सके। दरअसल इस टूर्नामेंट में नेट रनरेट का रोल आगे चलकर काफी अहम होने वाला है।

    ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल का हाल

    इस जीत के साथ नीदरलैंड्स ग्रुप-A के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उनकी इस पहली जीत है। इस जीत ने पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी है। नीदरलैंड्स का अगला लक्ष्य अब अपनी इस लय को सुपर-8 राउंड तक ले जाने का होगा। उनकी टीम का नेट रनरेट अब +0.356 हो गया है। वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट +0.240 है। पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलना है। यह मैच काफी अहम होने वाला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।