• Technology
  • T20 WC को ऑनलाइन लाइव कहां देखें, JioHotstar के नए रिचार्ज प्‍लान के साथ कितना खर्च आएगा? देखें रिचार्ज टेबल

    Where to Watch T20 Match Online: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज हाे गया है। यह इवेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। इस क्र‍िकेट विश्‍वकप को अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्‍मार्ट टीवी में ऑनलाइन लाइव देखने के लिए आपको ‘जियो हॉटस्‍टार’ (Jio Hotstar) ऐप की जरूरत होगी। केबल टीवी के जरिए मैच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Where to Watch T20 Match Online: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज हाे गया है। यह इवेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। इस क्र‍िकेट विश्‍वकप को अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्‍मार्ट टीवी में ऑनलाइन लाइव देखने के लिए आपको ‘जियो हॉटस्‍टार’ (Jio Hotstar) ऐप की जरूरत होगी। केबल टीवी के जरिए मैच देखने वालों के लिए ‘स्‍टार स्‍पोर्ट्स’ के चैनलों पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। जियोहॉटस्‍टार के नए रिचार्ज प्‍लान की टेबल इस प्रकार है।

    JioHotstar के रिचार्ज प्‍लान

    JioHotstar ने अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स में बदलाव किया है। नई दरें 28 जनवरी 2026 से लागू की गई हैं। अब जियोहॉटस्‍टार का सबसे सस्‍ता रिचार्ज 79 रुपये का है। यह 1 महीने की वैलिड‍िटी के साथ आता है। 1 मोबाइल डिवाइस पर सपोर्ट करता है। यह ऐड सपोर्टेड प्‍लान है यानी विज्ञापन देखने होंगे। इस रिचार्ज पर हॉलीवुड का कंटेंट देखने की सुविधा नहीं है।

    जियोहॉटस्‍टार मोबाइल प्‍लान

    प्‍लान कीमत वैलिड‍िटी और सुविधाएं
    79 रुपये 1 महीने की वैलिड‍िटी, 1 मोबाइल डि‍वाइस पर सपोर्ट, ऐड सपोर्टेड कंटेंट जिसमें हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं है।
    149 रुपये 3 महीने की वैलिड‍िटी, 1 मोबाइल डि‍वाइस पर सपोर्ट, ऐड सपोर्टेड कंटेंट जिसमें हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं है।
    499 रुपये 1 साल की वैलिड‍िटी, 1 मोबाइल डि‍वाइस पर सपोर्ट, ऐड सपोर्टेड कंटेंट जिसमें हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं है। हॉलीवुड कंटेंट के लिए अगल से ऐड ऑन कराना होगा।

    जियोहॉटस्‍टार सुपर प्‍लान

    149 रुपये 1 महीने की वैलिड‍िटी। क‍िन्‍हीं 2 ड‍िवाइस मोबाइल, टैब, टीवी आदि पर कंटेंट स्‍ट्रीम क‍िया जा सकता है, लेकिन विज्ञापन देखने होंगे।
    349 रुपये 3 महीने की वैलिड‍िटी। क‍िन्‍हीं 2 ड‍िवाइस मोबाइल, टैब, टीवी आदि पर कंटेंट स्‍ट्रीम क‍िया जा सकता है, लेकिन विज्ञापन देखने होंगे।
    1099 रुपये 1 साल की वैलिड‍िटी। क‍िन्‍हीं 2 ड‍िवाइस मोबाइल, टैब, टीवी आदि पर कंटेंट स्‍ट्रीम क‍िया जा सकता है, लेकिन विज्ञापन देखने होंगे।

    जियोहॉटस्‍टार प्रीमियम प्‍लान

    299 रुपये 1 महीने की वैलिड‍िटी के साथ 4 ड‍िवाइस पर सपोर्ट, हर तरह का कंटेंट जो ऐप पर उपलब्‍ध है, उसे बिना विज्ञापन देखे स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 4K डॉल्‍बी विजन में कंटेंट देखने की सुविधा।
    699 रुपये 3 महीने की वैलिड‍िटी के साथ 4 ड‍िवाइस पर सपोर्ट, हर तरह का कंटेंट जो ऐप पर उपलब्‍ध है, उसे बिना विज्ञापन देखे स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 4K डॉल्‍बी विजन में कंटेंट देखने की सुविधा।
    2199 रुपये 1 साल की वैलिड‍िटी के साथ 4 ड‍िवाइस पर सपोर्ट, हर तरह का कंटेंट जो ऐप पर उपलब्‍ध है, उसे बिना विज्ञापन देखे स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 4K डॉल्‍बी विजन में कंटेंट देखने की सुविधा।

    Jio Hotstar पर कई भाषाओं में मैच देखने की सुविधा

    Jiostar के टीवी और ड‍िजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर मैच देखने वाले लोग 5 भाषाओं में टी20 विश्‍वकप देख पाएंगे। आईसीसी के अनुसार, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलेगु और कन्‍नड़ में विश्‍वकप के मैच देख जा सकेंगे। वहीं, जियोहॉटस्‍टार ऐप पर बंगाली, भोजपुरी और हरयाणवी में भी मैच स्‍ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी। मराठी और भारतीय साइन लैंग्‍वेज में भारतीय टीम के मैच देखे जा सकेंगे। सेमी फाइनल्‍स और फाइनल मुकाबले भी जियोहॉटस्‍टार ऐप पर स्‍ट्रीम होंगे।

    मोबाइल ऑड‍ियंस के लिए वर्टिकल लाइव फीड

    आजकल वर्टिकल फॉर्मेट में मैच देखने का चलन बढ़ा है। जियोहॉटस्‍टार पर मोबाइल-फर्स्‍ट ऑडियंस को लुभाने के लिए मैच को वर्टिकल फॉर्मेट में लाइव देखा जा सकेगा। जियोहॉटस्‍टार के ऐप यूजर्स- 360 व्‍यू और मल्‍टी-कैमरा फीचर्स के साथ विश्‍वकप को स्‍ट्रीम कर पाएंगे। जियोस्‍टार ने PVR – Inox के साथ भी पार्टनरशिप की है, जिसके तहत विश्‍वकप के मैचों को बड़े पर्दे पर स्‍ट्रीम किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।