• Sports
  • T20 WC: ‘हमने मना नहीं किया’, बायकॉट पर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को यूं दो लाइन में धो दिया

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं इस बात पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान की सरकार ने पहले ही भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने से मना कर दिया है, वहीं आईसीसी को अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं इस बात पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान की सरकार ने पहले ही भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने से मना कर दिया है, वहीं आईसीसी को अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के फैसले का इंतजार है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

    सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान मैच पर क्या कहा?

    आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर होने वाली भिड़ंत को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच सूर्यकुमार यादव ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सूर्या ने कहा कि हम मैच खेलने के लिए तैयार हैं और हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी है।

    सूर्या ने कहा, ‘हमारा नजरिया एकदम स्पष्ट है। हमने उनके साथ खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने ही मना किया है। हमारी उड़ानें बुक हो चुकी हैं और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारा शेड्यूल तैयार है। पहले अमेरिका, फिर कनाडा और उसके बाद हम कोलंबो के लिए रवाना होंगे।’

    नियमों के हिसाब से आगे बढ़ेगी टीम इंडिया

    भारतीय टीम का शेड्यूल और रणनीति पूरी तरह से तय है। सूर्यकुमार यादव के मुताबिक, टीम इंडिया आईसीसी के नियमों का पालन करते हुए अपनी योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। भारत को अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलना है, जिसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से मुकाबला होगा। इसके बाद टीम कोलंबो के लिए रवाना होगी जहां 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबला है। सूर्या ने साफ किया कि भारत की फ्लाइट्स बुक हैं और वे कोलंबो जाकर मैच के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे चाहे वहां पाकिस्तान की टीम आए या नहीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।