• Sports
  • T20 World Cup: नामीबिया के कप्तान का आईसीसी पर गंभीर आरोप, बोले- दिल्ली में हमारे साथ पक्षपात हो रहा है

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इस टूर्नामेंट में अमेरिका पर जीत के साथ की थी। वहीं नामीबिया ने दिल्ली में खेले गए अपने पहले मुकाबले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इस टूर्नामेंट में अमेरिका पर जीत के साथ की थी। वहीं नामीबिया ने दिल्ली में खेले गए अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना किया था। हालांकि, अब भारत के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि उनकी टीम को फ्लडलाइट्स के अंडर प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला है।

    गेरहार्ड इरासमस ने दिया बड़ा बयान

    भारत और नामीबिया के मैच से पहले बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेरहार्ड इरासमस ने कहा, ‘इस मैच से पहले हमे नाइट ट्रेनिंग सेशन का मौका नहीं मिला। मुझे नहीं पता क्यों। मुझे भरोसा है कि भारत के दो नाइट सेशन हुए हैं। जो आप इसको समझना चाहते हैं समझ सकते हैं।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे यहां नामीबिया में फ्लडलाइट्स नहीं हैं, तो हम डे-नाइट या नाइट गेम्स नहीं खेलते हैं। जो खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं, जैसे नेपाल प्रीमियक लीग, आईएलटी20 या पिछले वर्ल्ड कप का, उनको ही नाइट कंडीशन का अनुभव है।’

    नामीबिया को पहले मैच में नीदरलैंड्स से मिली थी हार

    नामीबिया का वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ था। उस मैच में नामीबिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। नामीबिया ने 157 रन का टारगेट नीदरलैंड्स के सामने रखा था। हालांकि, डच टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट चेज कर लिया। भारत के खिलाफ नामीबिया का यह काफी अहम मुकाबला होगा। अगर वे यह भी हार गए तो लगभग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। उनका 2 मैच हारकर सुपर 8 में क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।