• Sports
  • T20 World Cup 2026: पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हारा तो क्या होगा, कट जाएगा सेमीफाइनल से पत्ता? समझें पूरा सेनेरियो

    नई दिल्ली: आज यानी 24 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला पल्लेकेले में होने वाला है। बता दें कि सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के सामने बारिश के चलते धुल गया था। इसके अलावा इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 के पहले मैच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आज यानी 24 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला पल्लेकेले में होने वाला है। बता दें कि सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के सामने बारिश के चलते धुल गया था। इसके अलावा इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। फिर चीजें उनके हाथ में नहीं रहेंगी। आइये जानते हैं इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल सेनेरियो कैसा रहेगा।

    अगर इंग्लैंड से हारा पाकिस्तान तो सेमीफाइनल में आने के लिए फिर क्या करना होगा?

    अगर इंग्लैंड सुपर 8 के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है तो इंग्लैंड 2 में से 2 मुकाबले जीतकर 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार रहेगी। इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

    इसके बाद फिर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे नंबर पर आने की रेस होगी। पाकिस्तान का फिर सिर्फ एक मुकाबला बचेगा, जो वे श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को खेलेंगे। ऐसे में पाकिस्तान को उस मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा। इससे उनके 3 अंक हो जाएंगे।

    वहीं फिर सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम चाहेगी कि इंग्लैंड अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को भी हरा दे। इसके बाद श्रीलंका भी न्यूजीलैंड को हरा दे। इससे न्यूजीलैंड 1 अंक पर ही रह जाएगा जबकि श्रीलंका के 2 अंक होंगे। 3 अंक के साथ पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर आ जाएगा। अगर पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ हारता है तो फिर उनके हाथ में कुछ नहीं रहेगा। वे काफी ज्यादा दूसरे टीमों के रिजल्ट पर निर्भर हो जाएंगे। इसलिए पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला काफी अहम है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।