• Sports
  • T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप टीम में नहीं दी जगह, स्टार बल्लेबाज ने दिए संन्यास का संकेत

    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व कप की शुरुआथ 7 फरवरी से हो रही है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाना है। वेस्टइंडीज ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें तेज गेंदबाज अल्जारी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व कप की शुरुआथ 7 फरवरी से हो रही है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाना है। वेस्टइंडीज ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के अलावा एविन लुईस को जगह नहीं मिली। जोसेफ को चोट की वजह से बाहर किया गया जबकि लुईस टीम से ड्रॉप किए गए हैं।

    लुईस ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी

    एविन लुईस टी20 विश्व कप टीम में न चुने जाने से बहुत निराश दिखे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का इशारा किया। लुईस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरे 10 सालों में मेरा साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे जाने का समय आ गया है… बने रहें।’

    आयरलैंड के खिलाफ जून में अपने आखिरी मैच में 91 रनों की पारी खेलने के बाद भी उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। इसमें लुईस ने दो पारियों में 17 रन बनाए। यह उनके टीम में बने रहने के लिए काफी नहीं माना गया। उससे पहले अबु धाबी टी10 लीग में उन्होंने आखिरी 5 पारियों में 27 रन बनाए थे। इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 17 रनों की रही।

    एविन लुईस का इंटरनेशनल करियर

    31 साल के इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 67 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 29 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 1799 रन हैं। वह दो शथक के अलावा 13 फिफ्टी लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ ही उन्होंने अपने दोनों टी20 इंटरनेशनल शतक ठोके हैं। वहीं 70 वनडे मैचों में लुईस के नाम करीब 37 की औसत औऱ 86 की स्ट्राइक रेट से 2279 रन हैं। वह 5 शतक के साथ 12 अर्धशतक लगाए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।