पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने पाकिस्तानियों की सोच बताई है। उन्होंने एक शो में कहा, ‘अब पाकिस्तानी पता है क्या सोचेगा। यह है कड़वा सच। यार इंडिया भी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए ना तो बराबर हो जाएगा। ये हमारी मेंटालिटी है, ये हमारी सोच है। इसकी वजह है कि हम अपनी गिरेबान में नहीं झांक रहे। दूसरे की गिरेबान में झांक रहा। भाई पहले अपने गिरेबान में तो झांका, उसे सही तो करो।’
पाकिस्तान के ही विकेटकीपर बल्लेबाज रहे कामरान अकमल ने भी उनकी हां में हां मिलाया। कमरान ने कहा- हमारे वाले क्या कहेंगे, इंडिया भी तो हारा ना मैच।
पाकिस्तान के लिए मुश्किल परिस्थिति
पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड की जीत के बाद सुपर-8 में जाना काफी मुश्किल हो गया है। टीम के दो मैच में एक ही पॉइंट है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। श्रीलंका की कहानी खत्म हो चुकी है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है। पाकिस्तान को श्रीलंका और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से खेलना है। श्रीलंका पर 61 रनों की जीत की वजह से टीम का नेट रन रेट काफी बेहतरीन हो गया है।
पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके साथ ही उम्मीद करना होगा कि न्यूजीलैंड इंग्लैंड से बड़े अंतर से हार जाए। इसके बाद ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने का कोई चांस बनेगा। अगर न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिल जाती है तो पाकिस्तान कितनी भी कोशिश करने के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा।














