• Sports
  • T20 World Cup 2026: टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को बनाया फिनिशर, इंग्लैंड के लिए ठोक दी टी20 विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी

    कोलकाता: विल जैक्स टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। दुनिया भर की टी20 लीग में उन्होंने अपना विस्फोटक खेल दिखाया है लेकिन इंग्लैंड की टी20 टीम के टॉप ऑर्डर में उनकी जगह नहीं बन रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर के रूप में उतारने का फैसला किया। नेपाल के खिलाफ मैच में इंग्लैंड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलकाता: विल जैक्स टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। दुनिया भर की टी20 लीग में उन्होंने अपना विस्फोटक खेल दिखाया है लेकिन इंग्लैंड की टी20 टीम के टॉप ऑर्डर में उनकी जगह नहीं बन रही है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर के रूप में उतारने का फैसला किया। नेपाल के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की इज्जत बचाने के बाद जैक्स ने इटली के खिलाफ तूफानी फिफ्टी ठोक दी।

    विल जैक्स ने 21 गेंद पर अर्धशतक लगाया

    विल जैक्स इंग्लैंड के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 21 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जैक्स की पहली फिफ्टी है। वह 22 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3 चौके और 4 छक्के मारे। उनकी पारी की मदद से इंग्लैंड ने आखिरी 5 ओवर में 78 रन ठोक दिए।

    इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टी20 विश्व कप फिफ्टी

    इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड इयोन मोर्गन के नाम दर्ज था। श्रीलंका में हुए 2012 टी20 विश्व कप में मोर्गन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोस बटलर के बल्ले से भी 25 गेंद पर फिफ्टी निकली थी। 21 गेंद पर फिफ्टी लगाकर विल जैक्स इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इंग्लैंड की टीम को 202 रनों तक पहुंचा दिया

    इंग्लैंड की आधी टीम 12वें ओवर में 105 रनों पर पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद विल जैक्स क्रीज पर उतरे। यहां से उन्होंने टीम को 202 रनों तक पहुंचा दिया। उन्होंने छठे विकेट के लिए सैम करन के साथ 25 गेंद पर 54 जबकि 7वें विकेट के लिए जेमी ओवर्टन के साथ 16 गेंद पर 35 रन जोड़े। नेपाल के खिलाफ मैच में इंग्लैंड को सिर्फ एक रन से जीत मिली थी। उस मैच में जैक्स ने आखिरी ओवर में तीन छक्के मारे थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।