सोहैब ने धोनी माइंडसेट से की बैटिंग
सोहैब खान ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्मूले से अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘स्ट्रेटेजी काफी सिंपल थी। हमें हर ओवर में 12 रन चाहिए थे और जैसा कि एमएस धोनी कहते हैं, जब आप प्रेशर वाले गेम में हों तो बस खुद पर भरोसा रखें और शांत रहें। मैं भी यही सोच रहा था।’
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सोहैब खान ने 51 रनों की पारी खेली। सिर्फ 29 गेंद पर उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के मारे। आर्यांश शर्मा ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए। सोहैब और आर्यांश ने सिर्फ 42 गेंद पर 84 रनों की साझेदारी बनाई। स्कोर बराबर होने के बाद सोहैब आउट हो गए लेकिन टीम को आसानी से जीत मिल गई।
बिहार के गया में हुआ था सोहैब का जन्म
27 साल के सोहैब खान का जन्म बिहार के गया जिले में हुआ था। उनके पिता अदीब खान पेशे से किसान हैं। उन्होंने हमेशा से पढ़ाई को प्राथमिकता दी थी। गांव में अच्छे स्कूल नहीं होने की वजह से उन्होंने सोहैब का एडमिशन गया के ज्ञान भारती स्कूल में करवाया। वहीं से सोहैब को क्रिकेट का शौक चढ़ गया। उन्होंने स्कूल के बाद डिस्ट्रिक और स्टेट लेवल के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। इसके बाद सोहैब ने जामिया मिलिया इस्लामिया में सोशियोलॉजी की पढ़ाई की। नौकरी के लिए वह यूएई चले गए। वहां दिन में वह स्कॉट मार्केट कंपनी में जॉब करते और रात में क्रिकेट खेलते।













