मैच को लेकर साहिबजादा फरहान ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने मंगलवार को टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मैच में यूएसए को हराया। बल्ले से साहिबजादा फरहान टीम की जीत के हीरो रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इंटरव्यू के दौरान उनसे भारत के खिलाफ मैच के बारे में सवाल किया गया। इसपर फरहान ने कहा, ‘जिस तरह से हम उनके खिलाफ लास्ट के मैचों में खेले थे। एशिया कप में खेले थे। हम उसी तरह से माइंटसेट के साथ जाएंगे और कोशिश करेंगे अटैक करें।’
एशिया कप में पाकिस्तान तीनों मैच हारा था
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में तीन मुकाबले खेले गए थे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर हुए इन तीनों मैचों में पाकिस्तान को हार मिली थी। इसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल था। भारत ने पाकिस्तान को ही हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। हैट्रिक हार के बाद भी फरहान उसी माइंडसेट से जाने की बात कर रहे हैं।
फरहान ने तीनों मैच में फिफ्टी ठोकी थी
साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ तीनों मैचों में अच्छी बैटिंग की थी। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी खराब था। पहले मैच में उन्होंने 40 रन बनाए और 44 गेंदों का सामना किया। इसमें तीन छक्के थे लेकिन काफी ज्यादा डॉट गेंदें थीं। दूसरे मैच में उन्होंने 45 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली थी। फाइनल में जरूर 38 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी लेकिन एक बार भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए।














