भारतीय क्रिकेट टीम भी एक वार्मअप मैच खेलेगी, जिसका आयोजन 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा, जिसमें टीम इंडिया को तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे चोटिल खिलाड़ियों की फिटनेस परखने का मौका मिलेगा। अन्य टीमों के वार्मअप मैचों का भी शेड्यूल सामने आ चुका है, जिसमें खास बात है कि इंडिया-ए को भी विपक्षी टीम के तौर पर शामिल किया गया है।
ये है वार्मअप मैचों का पूरा शेड्यूल
2 फरवरी
- अफगानिस्तान vs स्कॉटलैंड (बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे)
- इंडिया-ए vs यूएसए (नवी मुंबई, शाम 5 बजे)
- कनाडा vs इटली (चेन्नई, शाम 7 बजे)
3 फरवरी
- श्रीलंका-ए vs ओमान (कोलंबो, दोपहर 1 बजे)
- नीदरलैंड्स vs जिम्बाब्वे (कोलंबो, दोपहर 3 बजे)
- नेपाल vs यूएई (चेन्नई, शाम 5 बजे)
4 फरवरी
5 फरवरी
- ओमान vs जिम्बाब्वे (कोलंबो, दोपहर 1 बजे)
- कनाडा vs नेपाल (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
- न्यूजीलैंड vs यूएसए (नवी मुंबई, शाम 7 बजे)
6 फरवरी
- इटली vs यूएई (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
- इंडिया-ए vs नामीबिया (बेंगलुरु, शाम 5 बजे)
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया नहीं खेल रही कोई मैच
वार्मअप मैचों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई मुकाबला नहीं रखा गया है। दोनों ही टीम इससे ठीक पहले अलग-अलग जगह द्विपक्षीय सीरीज खेल रही हैं। इंग्लैंड इस समय श्रीलंका में मौजूद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 29 जनवरी से पाकिस्तान में टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में वे टूर्नामेंट के लिए इन सीरीज में अपनी पूरी लय हासिल कर लेंगी।
इंडिया-ए को क्यों मिला है वार्मअप मैचों में मौका?
वार्मअप मैचों की सबसे खास बात इनमें इंडिया-ए को मौका दिया जाना है। यह एक तरीके से भारतीय क्रिकेट टीम की बेंच स्ट्रेंथ को इंटरनेशनल एक्सपोजर दिलाने का मौका है। इंडिया-ए में वे प्लेयर खेलते हैं, जो टीम इंडिया में एक जगह के दावेदार होते हैं। इन क्रिकेटरों के सामने सीनियर टीमों के सामने जोरदार परफॉर्मेंस से टीम इंडिया की सलेक्शन कमेटी का ध्यान अपनी तरफ खींचने का यह बढ़िया मौका रहेगा।
यह है टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
- 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड का पहला मैच खेला जाएगा।
- 20 टीमें चार ग्रुप में बंटी हैं, जिनके मैच भारत-श्रीलंका में होंगे।
- 10-10 मैच हर ग्रुप की 5 टीमों के बीच खेले जाएंगे।
- 02 टॉप टीम हर ग्रुप से सुपर-8 में क्वालिफफाई करेंगी।
- 21 फरवरी से सुपर-8 लेवल के मैचों की शुरुआत होगी।
- 04 और 5 मार्च को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
- 08 मार्च को टूर्नामेंट के फाइनल मैच में ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी।













