लुईस ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी
एविन लुईस टी20 विश्व कप टीम में न चुने जाने से बहुत निराश दिखे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का इशारा किया। लुईस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरे 10 सालों में मेरा साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे जाने का समय आ गया है… बने रहें।’
आयरलैंड के खिलाफ जून में अपने आखिरी मैच में 91 रनों की पारी खेलने के बाद भी उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। इसमें लुईस ने दो पारियों में 17 रन बनाए। यह उनके टीम में बने रहने के लिए काफी नहीं माना गया। उससे पहले अबु धाबी टी10 लीग में उन्होंने आखिरी 5 पारियों में 27 रन बनाए थे। इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 17 रनों की रही।
एविन लुईस का इंटरनेशनल करियर
31 साल के इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 67 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 29 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 1799 रन हैं। वह दो शथक के अलावा 13 फिफ्टी लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ ही उन्होंने अपने दोनों टी20 इंटरनेशनल शतक ठोके हैं। वहीं 70 वनडे मैचों में लुईस के नाम करीब 37 की औसत औऱ 86 की स्ट्राइक रेट से 2279 रन हैं। वह 5 शतक के साथ 12 अर्धशतक लगाए हैं।














