सूर्यकुमार यादव प्री-सीडिंग पर क्या बोले?
ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा भी इसकी आलोचना कर चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी प्री-सीडिंग पसंद नहीं आई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा कि अगर वह फैसला लेने वालों में शामिल होते, तो वह सिस्टम में बदलाव करते। सूर्या ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह कौन करता है। लेकिन अगर मैं किसी दिन वहां गया, तो मैं इसे ठीक करने की कोशिश करूंगा।’
इस टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में तीन मैच खेले हैं। उन्हें परिस्थिति के बारे में अच्छे से पता है। भारतीय टीम ने यहां एक ही मुकाबला खेला है। सूर्यकुमार यादव ने कहा- देखिए, सभी ने इस जगह पर खेला है। जो भी आईपीएल के लिए आता है, वह सभी जगहों पर खेल चुका होता है।
भारत के ग्रुप की टीमें अजेय
भारतीय टीम को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के बाद जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका का सामना करना है। ये चारों टीमों ग्रुप राउंड में अजेय थीं। यही वजह है कि इस ग्रुप में सेमीफाइनल में जाने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दूसरे ग्रुप की इंग्लैंड और पाकिस्तान फॉर्म से जूझ रही है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी 1-1 मैच में हार झेलनी पड़ी है।













