• Sports
  • T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा के तूफान से बचने की तैयारी, एडेन मार्करम खास गेम प्लान पर काम कर रहे

    अहमदाबाद: भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में खाता नहीं खुला है। अमेरिका के खिलाफ मैच में अभिषेक जीरो पर आउट हुए थे। इसके बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी उनका खाता नहीं खुला। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की गेंद पर वह आउट हुए तो नीदरलैंड के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अहमदाबाद: भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में खाता नहीं खुला है। अमेरिका के खिलाफ मैच में अभिषेक जीरो पर आउट हुए थे। इसके बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी उनका खाता नहीं खुला। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की गेंद पर वह आउट हुए तो नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त ने उनका विकेट लिया। यानी दोनों ही मैच में अभिषेक ऑफ स्पिन गेंदबाज के खिलाफ पवेलियन लौटे।

    एडेन मार्करम ने तैयारी शुरू की

    भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से खेलना है। दोनों टीमों की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होगी। इस मैच से पहले एडेन मार्करम अभिषेक शर्मा के लिए तैयारी कर रहे हैं। अभ्याय सत्र के दौरान उन्होंने राउंड द विकेट से बाएं हाथ के बल्लेबाज को बॉलिंग की। वह उसी तरह की गेंद डालने की कोशिश कर रहे थे, जैसी आर्यन दत्त ने अभिषेक शर्मा को डाली थी। गेंद गिरने के बाद अंदर आई और अभिषेक बोल्ड हो गए।

    8 मैच में 5 बार डक हो चुके अभिषेक

    अभिषेक शर्मा के लिए 2026 का साल कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक इस साल खेले 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 बार उनका खाता नहीं खुला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह दो बार डक पर आउट हुए थे। हालांकि इसके बाद भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका खेलना तय दिख रहा है। भारत के पास संजू सैमसन का ऑप्शन है लेकिन उनकी फॉर्म भी ठीक नहीं चल रही है।

    अभिषेक शर्मा का दमदार रिकॉर्ड

    25 साल के अभिषेक ने भारत के लिए 41 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 34 की औसत और 192 की स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 8 फिफ्टी हैं। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी 135 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा के नाम ही दर्ज है। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में अभिषेक ने 8 शतक की मदद से 5100 रन बनाए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।