• Sports
  • T20 World Cup 2026: किस्मत से मिला छक्का, फिर चारों खाने चित हुए सैम आयूब, जसप्रीत बुमराह का जवाब नहीं

    कोलंबो: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर किसी भी बल्लेबाज के लिए छक्का मारना आसान नहीं होता। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम आयूब को बुमराह के खिलाफ छक्का मार गया। बुमराह की गेंद को उन्होंने लेग साइड में मारने की कोशिश की। बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद विकेट कीपर के पीछे छक्के के लिए चली


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर किसी भी बल्लेबाज के लिए छक्का मारना आसान नहीं होता। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम आयूब को बुमराह के खिलाफ छक्का मार गया। बुमराह की गेंद को उन्होंने लेग साइड में मारने की कोशिश की। बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद विकेट कीपर के पीछे छक्के के लिए चली गई। बल्लेबाज को पता भी नहीं चला था कि गेंद किधर गई।

    बुमराह ने अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया

    जसप्रीत बुमराह ने पटकी हुई गेंद पर छक्का खाने के बाद आगे गेंद डालने का फैसला किया। बुमराह ने बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम आयूब को तेज इनस्विंग डाली। आयूब इसके लिए तैयार नहीं था और उनका बल्ला आने से पहले ही गेंद पर पैड पर जाकर लग गई। भारत की जोरदार अपील पर अंपायर कुमार धर्मसेना ने अंगुली खड़ी कर दी।

    सैम आयूब ने रिव्यू भी बर्बाद कर दिया

    सैम आयूब विकेट के सामने थे। इसके बाद भी उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला किया। बॉल ट्रैकिंग में वह विकेट के सामने पाए गए। थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया और पाकिस्तान का रिव्यू भी बर्बाद हो गया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आयूब का स्ट्राइक रेट तो 300 का रहा लेकिन वह ने 2 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए।

    दो ओवर में ही तीन विकेट लिए

    भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में ही उन्होंने साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया। दूसरे ओवर में आयूब के बाद बुमराह ने कप्तान सलमान अली आगा का विकेट ले लिया। पाकिस्तान की टीम दो विकेट में मिले तीन झटके से उबर ही नहीं पाई। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग की। ईशान किशन की 77 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम 175 रनों तक पहुंच गईष। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान ने विस्फोटक खेल दिखाया और 40 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।