• Sports
  • T20 World Cup 2026: जमीन में फंसा बल्ला, हवा में था पैर, कनाडा के बल्लेबाज जैसी किस्मत किसी की न हो

    नई दिल्ली: कनाडा के बल्लेबाज नवनीत धालीवाल टी20 विश्व कप 2026 में यूएई के खिलाफ मैच में काफी अनलकी रहे। वह क्रीज पर सेट थे और अच्छी बैटिंग कर रहे थे। इस बीच धालीवाल रन आउट हो गए। रन आउट होना तो क्रिकेट में काफी आम है लेकिन यह रन आउट काफी अलग था। धामीवाल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कनाडा के बल्लेबाज नवनीत धालीवाल टी20 विश्व कप 2026 में यूएई के खिलाफ मैच में काफी अनलकी रहे। वह क्रीज पर सेट थे और अच्छी बैटिंग कर रहे थे। इस बीच धालीवाल रन आउट हो गए। रन आउट होना तो क्रिकेट में काफी आम है लेकिन यह रन आउट काफी अलग था। धामीवाल आसानी से क्रीज के अंदर पहुंच जाते लेकिन अनलकी रहे और रन आउट होकर उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

    नवनीत धालीवाल का बैट जमीन में फंस

    हर्ष ठकर ने लेग साइड में शॉट खेला और नवनीत धालीवाल ने सिंगल के लिए कॉल कर दिया। गेंद यूएई के मोहम्मद अरफान के हाथ में गई और उन्होंने डायरेक्ट थ्रो मार दिया। नवनीत धालीवाल ने क्रीज में जाने के लिए बल्ला स्लाइड किया लेकिन बैट क्रीज के लाइन पर ही जमीन में फंस गया और अंदर नहीं जा पाया। इसके बाद भी वह आसानी से क्रीज के अंदर पहुंच जाते। नवनीत का पैर क्रीज के काफी अंदर जा चुका था लेकिन वह अंदर टच नहीं हुआ था। इसकी वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

    क्रीज के अंदर जाना जरूरी

    क्रिकेट में रन आउट से बचने के लिए बल्लेबाज का बल्ला या फिर शरीर का कोई भी हिस्सा क्रीज के अंदर टच होना जरूरी है। एक बार अंदर टच होने के बाद अगर बैट या पैर हवा में जाता है तब बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाता। लेकिन नवनीत धालीवाल का बल्ला क्रीज के बाहर ही रह गया था जबकि पैर हवा में था। इसी वजह से वह आउट हुए। धालीवाल ने 28 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली।

    कनाडा ने 150 रन बनाए

    पहले खेलते हुए यूएई के खिलाफ कनाडा ने इस मुकाबले में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। हर्ष ठकर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। नवनीत धालीवाल के साथ हर्ष ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। 38 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद दोनों ने पारी को संभाला था। यूएई के लिए तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट चटकाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।