टीम इंडिया पहले बैटिंग करे तो?
भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत 76 रनों से हारा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 77 से उससे ज्यादा रनों के जीत हासिल करती है तो नेट रन रेट प्लस में हो जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना पड़ेगा और जिम्बाब्वे के सस्ते में समेटना पड़ेगा। टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 बार 77 से ज्यादा रनों से जीती है।
रन चेज में भारत को क्या करना होगा?
भारतीय टीम के लिए रन चेज में पॉजिटिव नेट रन रेट करना काफी मुश्किल होगा। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 150 रन बनाए तो भारतीय टीम को इसे 13वें ओवर में चेज कर देना होगा। इस स्थिति में नेट रन रेट पॉजिटिव हो जाएगा। अगर जिम्बाब्वे ने 180 रन बनाए तो भारत 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर टारगेज चेज करके भारत अपना नेट रन रेट प्लस में कर सकता है।













