• Sports
  • T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की संभावित टीम घोषित, कप्तानी से हटाए गए चरिथ असलंका

    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट ने आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम के अपनी संभावित स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला लेते हुए चरिथ असलंका को कप्तान से हटा दिया गया है। 2024 में असलंका ने पहली बार श्रीलंका की कप्तानी की थी। अभी तक उन्होंने 25


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 19, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट ने आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम के अपनी संभावित स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला लेते हुए चरिथ असलंका को कप्तान से हटा दिया गया है। 2024 में असलंका ने पहली बार श्रीलंका की कप्तानी की थी। अभी तक उन्होंने 25 मैचों में कमान संभाली और श्रीलंका को 11 जीत मिली। टीम 12 मैचों में हारी और दो टाई रहे। अब उन्हें कप्तान से हटाने का फैसला लिया गया है।

    दासुन शनाका को कप्तानी मिली

    दासुन शनाका को एक बार फिर श्रीलंका का टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में वापसी करने वाले प्रमोदया विक्रमसिंघे ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि असलंका की खराब बैटिंग फॉर्म और शनाका के तीन वर्ल्ड कप खेलने के अनुभव को देखते हुए लीडरशिप में बदलाव किया गया है।

    प्रमोदया ने कहा, ‘शनाका का रोल ऑलराउंडर का होगा। जब मैंने सिलेक्टर का पद छोड़ा, तब शनाका कप्तान थे। चरित तब हमारी लॉन्ग टर्म प्लानिंग में थे। हमें उम्मीद है कि वह अपनी बैटिंग फॉर्म वापस पा लेंगे। हेड कोच सनथ जयसूर्या से बात करने के बाद हमने तय किया कि अभी बहुत ज्यादा बदलाव करने का समय नहीं है। इसलिए हमने उसी टीम के साथ जाने का फैसला किया।’

    विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला टी20 इंटरनेशनल टीम में वापस आ गए हैं। चार साल पहले जून 2021 में उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ रखा गया है।

    टी20 विश्व कप 2025 के लिए श्रीलंका की संभावित टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।