• Sports
  • T20 World Cup 2026: भारत के मैच में नहीं खोल पाए थे खाता, साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शतक ठोक दिया

    कोलंबो: भारत के खिलाफ जीरो पर आउट होने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 में शतक ठोक दिया है। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में फरहान ने शतक ठोक दिया है। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक है। वही टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीसरे दिन शतक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: भारत के खिलाफ जीरो पर आउट होने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप 2026 में शतक ठोक दिया है। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में फरहान ने शतक ठोक दिया है। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक है। वही टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीसरे दिन शतक बन गया है। इससे पहले श्रीलंका के पाथुम निसांका और कनाडा के युवराज सामरा ने शतक लगाया था।

    साहिबजादा फरहान ने 57 गेंद पर शतक ठोका

    सलामी बल्लेबाजी करने उतरे साहिबजादा फरहान आखिरी ओवर में शतक तक पहुंचे। उन्होंने 57 गेंदों पर अपने 100 रन पूरे किए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौकों के अलावा 4 छक्के मारे। 12वें ओवर में 37 गेंदों पर उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए थे। इसके बाद 20 गेंदों पर शतक तक पहुंच गए। वह 100 रन बनाकर ही नाबाद रहे। शतक के बाद फरहान ने एक गेंद का सामना किया लेकिन उसपर कोई रन नहीं बना पाए।

    पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में दूसरा शतक

    पाकिस्तान की तरफ से 12 साल बाद टी20 विश्व कप में कोई शतक आया है। 2014 में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने तब 58 गेंद पर शतक ठोका था। साहिबजादा फरहान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर आजम के नाम सबसे ज्यादा तीन शतक है। अहमद शहजाद, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद रिजवान ने एक-एक शतक लगाया है।

    नामीबिया को मिला 200 रनों का लक्ष्य

    पाकिस्तान का यह ग्रुप राउंड में आखिरी मैच है। अगर उसे हार मिलती है तो टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। साहिबजादा फरहान के अलावा शादाब खान ने 22 गेंद पर 36 और कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंद पर 38 रन बनाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।