• Sports
  • T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ा टीम इंडिया का सिरदर्द, सेमीफाइनल का रास्ता और मुश्किल हुआ

    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दमदार अंदाज में जीत लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को 107 रनों की जीत मिली। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रनों से हार गई थी।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दमदार अंदाज में जीत लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को 107 रनों की जीत मिली। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रनों से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

    नेट रन रेट में वेस्टइंडीज आगे निकला

    भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के दो समीकरण हैं। एक समीकरण है, जिसमें भारत अपने बचे हुए दोनों मैच जीते और साउथ अफ्रीका भी दोनों मैच जीत पाए। ऐसा होता है तो नेट रन रेट का कोई मतलब नहीं रहेगा और साउथ अफ्रीका के साथ भारत सुपर-8 में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर भारत अपने दोनों मैच जीतता है जबकि साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतने के बाद वेस्टइंडीज से हार जाता है तो मामला फंस जाएगा। इस स्थिति में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका तीनों के 4-4 पॉइंट होंगे।

    पॉइंट बराबर होने पर नेट रन रेट से अगले राउंड में जाने वाली टीम का फैसला होगा। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 है जबकि साउथ अफ्रीका का +3.800 वहीं भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 है। इसका मतलब है कि भारत का सिर्फ जीत से काम नहीं चल पाएगा। उसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज पर बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। तभी अगर तीन टीमें 4-4 पॉइंट पर रहेंगी तो भारत के सेमीफाइनल में जाने का चांस बनेगा।

    वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा

    भारतीय टीम को इस टी20 विश्व कप में अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। एक मार्च को होने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही विस्फोटक फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है। आईपीएल की वजह से उनके सभी खिलाड़ियों को भारत में खेलने का काफी ज्यादा अनुभव है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।