• Sports
  • T20 वर्ल्ड कप में UAE का बड़ा फैसला, अनुशासनात्मक कारणों के चलते ओपनिंग मैच से पहले मुहम्मद जोहैब को भेजा घर

    नई दिल्ली: आज यानी 10 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई की टीम अपना पहला मैच खेलने वाली है। हालांकि, मैच से एक दिन पहले सोमवार को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद जोहैब को अनुशासनात्मक कारणों के चलते वापस घर भेज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आज यानी 10 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई की टीम अपना पहला मैच खेलने वाली है। हालांकि, मैच से एक दिन पहले सोमवार को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद जोहैब को अनुशासनात्मक कारणों के चलते वापस घर भेज दिया है। बोर्ड ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।

    मुहम्मद जोहैब को लेकर ईसीबी ने क्या कहा

    एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, मुहम्मद जोहैब को अनुशासनात्मक कारणों के चलते घर भेज दिया गया है, और जानकारी थोड़े समय में मिल जाएगी। इस स्टेज पर ईसीबी इस मामले पर और कुछ नहीं कहना चाहता।

    भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर यूएई टीम पर नहीं पड़ रहा असर

    यूएई के स्क्वाड में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के कई खिलाड़ी हैं। 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी बवाल चल रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड के साथ मैच से पहले यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर चल रहे बवाल का असर टीम पर नहीं पड़ रहा है।

    वसीम ने कहा, नहीं, सच कहूं तो कोई भारत-पाकिस्तान नहीं हो रहा है। हम यूएई के लिए खेल रहे हैं और हम हमेशा अपने आपको एक परिवार की तरह मानते हैं। हम परिवार की तरह जीते हैं। हम साथ में वक्त गुजारते हैं, साथ खाते हैं। यूएई की टीम में कोई भारत-पाकिस्तान नहीं है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।