TECNO POP X की कीमत 9000 से भी कम
TECNO POP X स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस है। साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग मिलती है। फोन 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरे से लैस है। हैंडसेट में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।
MWC में दिखाए गए कई प्रोडक्ट
टेक्नो ने सोमवार को MWC 2026 में मेगापैड 2 टैबलेट, वॉच GT 1S स्मार्टवॉच और फ्रीहियर 2 ओपन-ईयर ईयरबड्स पेश किए। टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 11 इंच का डिस्प्ले और ट्रांसलेशन और लर्निंग के लिए AI टूल्स मिलता है। वॉच में डुअल-बैंड GPS, हेल्थ मॉनिटरिंग और AI-जेनरेटेड वॉच फेस हैं। ईयरबड्स में 10.8mm ड्राइवर और सिंगल चार्ज में 46 घंटे तक चलने वाली बैटरी मिलती है। ये डिवाइस 2026 की पहली और दूसरी तिमाही के बीच कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे।
Vivo X300 Ultra की भी दिखी झलक
वीवो ने स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में X300 अल्ट्रा को पेश किया। स्मार्टफोन को Zeiss 400mm एक्सटेंडर किट के साथ टीज किया गया था। MWC के खुलासे से वीवो X300 अल्ट्रा के ग्लोबल लॉन्च की भी कन्फर्म हो गई है। फोन के साथ एक 400mm जाइस टेलीफोटो एक्सटेंडर किट जुड़ा हुआ था, जिसका पूरा सेटअप एक अलग सफेद रंग में था।
एक नई फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसने POCO X8 Pro सीरीज की लॉन्चिंग की ओर इशारा किया है। फ्लिपकार्ट पेज के अनुसार सीरीज 26 मार्च को लॉन्च होगी। सीरीज में दो नए स्मार्टफोन भी आएंगे।














