• Business
  • Textile Industry: बांग्लादेश पर 0%, भारत पर 18%… ट्रेड डील में ट्रंप ने यह क्या खेल कर दिया?

    नई दिल्ली: अमेरिका और बांग्लादेश ने सोमवार को एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देश अपने आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। इस नए समझौते के तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 19% टैरिफ लगेगा। पहले यह दर 20% थी। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही भारत के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका और बांग्लादेश ने सोमवार को एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देश अपने आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। इस नए समझौते के तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 19% टैरिफ लगेगा। पहले यह दर 20% थी। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही भारत के साथ भी ट्रेड डील की थी। इस डील के तहत अमेरिका ने भारत से 50 फीसदी टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। बांग्लादेश के साथ ट्रेड डील में ट्रंप ने बड़ा खेल कर दिया है। इससे भारत को कुछ नुकसान हो सकता है।

    बांग्लादेश के साथ नई ट्रेड डील में अमेरिका ने यह भी वादा किया है कि बांग्लादेश से अमेरिका आने वाले कुछ खास टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। यानी उन पर ‘जीरो’ टैरिफ होगा। हालांकि यह जीरो टैरिफ उन्हीं टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर होगा जो अमेरिकी कपास और सिंथेटिक फाइबर से बने होंगे। इस पर बांग्लादेश के मुख्य वार्ताकार और एनएसए रहमान ने कहा, ‘अमेरिकी इनपुट से बने खास टेक्सटाइल और कपड़ों के निर्यात पर ‘जीरो’ टैरिफ लगने से हमारे गारमेंट सेक्टर को बहुत बड़ी मजबूती मिलेगी।’
    चाय, मसाले, दवाएं, ज्वेलरी… इन चीजों पर 0 टैरिफ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या बोले पीयूष गोयल

    बांग्लादेश को क्या होगा फायदा?

    • टैरिफ कम होने से बांग्लादेश के निर्यातकों को राहत मिलेगी और वे अमेरिका में अपने उत्पाद आसानी से बेच पाएंगे।
    • अमेरिकी कपास और फाइबर का इस्तेमाल करने वाले बांग्लादेशी कपड़ों पर जीरो टैरिफ लगने से वहां के गारमेंट उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

    ट्रंप ने क्या खेल कर दिया?

    बांग्लादेश के साथ ट्रेड डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा खेल कर दिया है। इस डील ने भारत को झटका दिया है। अमेरिका ने जहां अमेरिकी कपास और फाइबर वाले बांग्लादेशी कपड़ों पर टैरिफ जीरो कर दिया है तो वहीं भारत में यह 18 फीसदी है। यानी बांग्लादेश के कपड़ा निर्यातकों को अमेरिका में कपड़े बेचने के लिए कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे बांग्लादेश के कपड़े अमेरिका में भारतीय कपड़ों के मुकाबले सस्ते मिलेंगे। ऐसे में अमेरिकी कंपनियां बांग्लादेश से कपड़े खरीदना पसंद करेंगी, ना कि भारत से।

    यह तब है जब भारत अमेरिका से 200 मिलियन डॉलर की कपास खरीदता है और बांग्लादेश 250 मिलियन डॉलर की। यानी 50 मिलियन डॉलर के अंतर के बावजूद भारत को 18% ज्यादा टैक्स का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बांग्लादेश पर मौजूदा डील से पहले 20 फीसदी टैक्स लगता था। अब नई डील के तहत बांग्लादेश को कपड़ों को ड्यूटी-फ्री यानी बिना टैक्स के सामान बेचने की सुविधा मिल गई है। इससे भारत का पुराना टैक्स वाला फायदा खत्म हो गया है और बांग्लादेश के मुकाबले भारतीय कपड़ा इंडस्ट्री को नुकसान होगा।

    यहां भी धोखा दे गए ट्रंप!

    बांग्लादेश के साथ डील कर ट्रंप ने भारत को कई तरह से धोखा दिया है। हाल में भारत के साथ डील में ट्रंप ने शर्त रखी है कि अगले कुछ सालों में भारत को अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदना होगा। वहीं बांग्लादेश के साथ डील में इस तरह की कोई शर्त नहीं रखी गई है। ऐसे में देखा जाए तो भारत को टैरिफ में ढील देने के बाद भी 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की शर्त भारत पर एक बड़ा बोझ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।