• Business
  • Textile Stocks: बांग्लादेश-अमेरिका ट्रेड डील से भारत में हलचल, भरभराकर गिरे टेक्सटाइल स्टॉक्स

    नई दिल्ली: बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते के कारण भारत के कपड़ा शेयरों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, पर्ल ग्लोबल और अन्य कपड़ा कंपनियों के शेयर 8% से ज्यादा तक गिर गए। यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि बांग्लादेश को अमेरिका के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते के कारण भारत के कपड़ा शेयरों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, पर्ल ग्लोबल और अन्य कपड़ा कंपनियों के शेयर 8% से ज्यादा तक गिर गए। यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि बांग्लादेश को अमेरिका के साथ हुए इस समझौते के तहत चुनिंदा कपड़ा और परिधानों पर 19% का कम टैरिफ मिलेगा। साथ ही अगर ये कपड़े अमेरिकी कपास या सिंथेटिक फाइबर से बने होंगे, तो उन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।
    FD से बोर हो गए हैं? म्युनिसिपल बॉण्ड को बनाएं कमाई का नया जरिया, 8.5% तक रिटर्न संभव

    किस शेयर में कितनी गिरावट?

    • Gokaldas Exports (गोकलदास एक्सपोर्ट्स) के शेयर में दोपहर 2 बजे तक करीब 7 फीसदी लुढ़क गए। दोपहर 2 बजे यह शेयर 6.70% की गिरावट के साथ 783.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
    • KPR Mill (केपीआर मिल) के शेयर में भी बड़ी गिरावट आई। दोपहर 2 बजे तक यह शेयर 4.60% तक गिर गया था। 2 बजे यह करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 951.4 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
    • Pearl Global (पर्ल ग्लोबल) का शेयर मंगलवार को करीब 9 फीसदी तक लुढ़क गया। दोपहर 2 बजे यह शेयर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 1650.60 रुपये पर था।
    • इनके अलावा Indo Count (इंडो काउंट) के शेयर 3% तक, Raymond Lifestyle (रेमंड लाइफस्टाइल) के शेयर 2% और Welspun Living (वेल्सपन लिविंग) के शेयर 5% गिर गए।

    क्या हुआ है दोनों देशों के बीच समझौता?

    इस समझौते के तहत बांग्लादेश में बने ऐसे कपड़े जिनमे अमेरिकी कपास या सिंथेटिक फाइबर का इस्तेमाल हुआ है, उन्हें अमेरिका में बिना किसी टैरिफ के बेचा जा सकेगा। विश्लेषकों का मानना है कि यह भारतीय कपड़ा निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर है। इससे भारत के लिए प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी।

    व्हाइट हाउस ने बताया कि बांग्लादेश ने अमेरिका के औद्योगिक और कृषि उत्पादों के लिए भी अपने बाजार में खास छूट देने पर सहमति जताई है। इसमें अमेरिका के रसायन, मेडिकल उपकरण, मशीनरी, गाड़ियां और उनके पुर्जे, सोया उत्पाद, डेयरी उत्पाद, बीफ, पोल्ट्री, मेवे और फल शामिल हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।