• Entertainment
  • TGIKS: कपिल शर्मा के शो में AR Rahman, लता मंगेशकर की CD पर हाथ रख खिलवाई कसम, मजेदार है प्रोमो

    फेमस सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान हाल ही में चर्चा में थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता की बात की थी, जिसके बाद काफी हल्ला मचा था। अब इस विवाद के बाद उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘ द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फेमस सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान हाल ही में चर्चा में थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता की बात की थी, जिसके बाद काफी हल्ला मचा था। अब इस विवाद के बाद उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘ द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें ‘गांधी टॉक्स’ की कास्ट नजर आ रही है।

    इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अदिति राव हैदरी, विजय सेतुपति, सिद्धार्थ जाधव और एआर रहमान का वेलकम करते हैं। कपिल ने एआर रहमान से मजाक में लता मंगेशकर के गानों की CD की कसम खाने को कहा और बोला, ‘कसम खाइये, जो सवाल मैं आपसे एक लाइन में पूछूंगा, आप उसका जवाब एक लाइन में देंगे।’ फिर वो दर्शकों से बोलते हैं,’रहमान साहब को चार लाइनों का सवाल पूछो, इनका एक शब्द में जवाब आता है- Yeah, No, वैरी गुड।’ ये सुनकर सभी की हंसी छूट जाती है।

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो

    विजय सेतुपति से किया मजाक

    इसके बाद वो विजय सेतुपति से हंसी-मजाक करते हैं। उनसे नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सवाल पूछते हैं। वो कहते हैं कि क्या वो क्रिकेट देखते हैं? तो साउथ एक्टर ने जवाब दिया कि ‘नहीं’। कपिल आगे पूछते हैं- लेकिन आप सिद्धू सर को जानते हैं? तो वो कहते हैं- हां, जानता हूं। इस पर कपिल फिर पूछते हैं कि आपने उनको कहां देखा? तो वो जवाब देते हैं- क्रिकेट में।

    कब और कहां देखें शो?

    आप इस एपिसोड को 31 जनवरी 2026 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस पोस्ट पर जी स्टूडियो ने कॉमेंट किया, ‘गांधी टॉक्स आपके फनीवार को और भी स्पेशल बनाएगा।’

    लोगों के रिएक्शन

    इस पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा, ‘एआर रहमान की पीआर शुरू होगी अब।’ दूसरे ने हैरान होकर कॉमेंट किया, ‘रहमान साहब! यहां!’ एक ने शो को लेकर कहा, ‘बोर एपिसोड। पहले जैसी वाइब नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा जबरदस्ती हंस रहे हैं लोग।’

    ‘गांधी टॉक्स’ के बारे में

    ये एक साइलेंट मूवी है, जिसका निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलेकर ने किया है। फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव हैं। ये 30 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर एआर रहमान ने कंपोज किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।