• Entertainment
  • The 50 का बेहूदापन! खानजादी ने की नेहल चुडासमा की बॉडी शेम‍िंग, सपना चौधरी ने रैपर के रंग को कोसा

    नए रियलिटी शो ‘The 50’ का आगाज हो चुका है। लेकिन ये उस तरह से लोगों के बीच बज बनाने में नाकामयाब रहा, जैसा ‘बिग बॉस’ को लेकर रहता है। हालांकि अभी 3 ही एपिसोड आए हैं और उसमें ही कंटेस्टेंट्स ने बेहूदगी करनी शुरू कर दी है। फुटेज लेने के लिए उनकी ये स्ट्रैटजी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नए रियलिटी शो ‘The 50’ का आगाज हो चुका है। लेकिन ये उस तरह से लोगों के बीच बज बनाने में नाकामयाब रहा, जैसा ‘बिग बॉस’ को लेकर रहता है। हालांकि अभी 3 ही एपिसोड आए हैं और उसमें ही कंटेस्टेंट्स ने बेहूदगी करनी शुरू कर दी है। फुटेज लेने के लिए उनकी ये स्ट्रैटजी हो या फिर कुछ और। लेकिन ये वाहियातपना उनके कैरेक्टर को दिखा रहा है कि असल में वह कैसे हैं। कोई बॉडी शेमिंग कर रहा है तो कोई किसी का गला दबा रहा है। यहां तक कि रंग-रूप का भी मजाक बन रहा है। और इस पर उनकी क्लास लगाने वाला कोई नहीं है। तीसरे एपिसोड में जहां खानजादी ने नेहल चुडासमा पर अपमानजनक टिप्पणी की। वहीं सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर को लेकर रेसिस्ट रिमार्क किया और अदनान शेख पर धोखा देने का आरोप लगाया है। अब इस पर दोनों की जमकर आलोचना हो रही है। वही, करण पटेल, प्रिंस नरूला और रिद्धी डोगरा ने एल्विश यादव का नाम लिए बगैर उन पर कटाक्ष किया।

    The 50 के 3 फरवरी वाले एपिसोड में टास्क होने के बाद खानजादी नॉमिनेट होने के कारण अनसेफ जोन में बैठी होती हैं। वहीं पर वह नेहल चुडासमा की बॉडी शेमिंग करती हैं। वह कुछ ऐसा कहती हैं, जिसे चैनल सेंसर कर देता है और उस रिमार्क को सुनने के बाद बेबिका धुर्वे जोर से हंसती हैं और चुडासमा कहते हुए कुछ कमेंट करती हैं।

    सपना चौधरी और अदनान शेख का झगड़ा

    इधर, सपना चौधरी और अदनान शेख का झगड़ा होता है। जहां दोनों की तगड़ी बहस देखने को मिलती है। हरियाणवी डांसर कहती हैं, ‘दम नहीं है क्या… बाबर जाकर सेफ कार्ड कमाने का… पहले चीटिंग करता है और फिर यहां…।’ इतना सुनते ही अदनान भन्ना जाते हैं और उन पर चिल्लाते हैं। दोनों के बीच हुए झगड़े को देख सब शॉक्ड हो जाते हैं।

    सपना चौधरी ने रैपर के रंग का मजाक उड़ाया

    वहीं, सोमवार, 2 फरवरी के एपिसोड में सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर यंग सैमी पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स के बातचीत के दौरान कहा था, ‘धूप में काला तो नहीं हो जाऊंगी न?’ थोड़ी देर के बाद उन्होंने यंग को बुलाया और कहा, ‘समय इधर आओ।’ और उनकी तरफ इशारा करते हुए बोलीं, ‘ऐसे तो नहीं हो जाऊंगी ना?’

    प्रिंस-करण ने एल्विश का उड़ाया मजाक?

    इधर, प्रिंस नरूला, करण पटेल और रिद्धी डोगरा साथ में बैठे होते हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बात करते हैं। इस दौरान वह एल्विश यादव की तरफ भी इशारा करते हैं। तीनों मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स इंडस्ट्री में बहुत कम समय से हैं। करण ने कहा, ‘घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ा रहे हैं।’

    The 50 से पहला एलिमिनेशन

    बता दें कि The 50 में 50 सेलेब्स एंटर हुए थे। लेकिन पहले ही दिन वंशज सिंह एलिमिनेट हो गए थे, जिन्होंने बाहर आकर करण पटेल और प्रिंस नरूला के बारे में काफी भला-बुरा कहा है। 1 फरवरी को शुरू हुए इस एपिसोड को आप जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।